MP के जूनियर डॉक्टर्स के लिए अच्छी खबर, सरकार ने बढ़ाया स्टायपेंड, आदेश जारी

सुपर स्पेशिलिटी प्रथम वर्ष के स्टूडेंट को 77,102 रुपये की जगह  80,086 रुपये मिलेंगे इसी तरह सुपर स्पेशिलिटी द्वितीय वर्ष के स्टूडेंट को 77,102 रुपये की जगह 80,086 रुपये मिलेंगे, सुपर स्पेशिलिटी तृतीय वर्ष के स्टूडेंट को 77,102 रुपये की जगह 80,086 रुपये मिलेंगे ।
doctor

MP News : मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले और उससे संबंधित अस्पतालों में सेवाएं देने वाले जूनियर डॉक्टर्स के लिए ये खबर बहुत ख़ुशी देने वाली है, डॉ मोहन यादव सरकार ने जूनियर डॉक्टर्स के स्टायपेंड में वृद्धि करने का फैसला लिया है और इसका आदेश जारी किया है।

जूनियर डॉक्टर्स का स्टायपेंड बढ़कर अब इतना हुआ  

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में डिप्लोमा /पीजी प्रथम वर्ष से लेकर जूनियर रेजिडेंट तक के पद शामिल हैं, सरकार ने डिप्लोमा/पी.जी. प्रथम वर्ष का स्टायपेंड  72,633 रुपये मासिक से बढ़ाकर
75,444 किया है, डिप्लोमा/पी.जी. द्वितीय वर्ष को 74,867 रुपये की जगह 77,764 रुपये मिलेंगे।

सुपर स्पेशलिटी के डॉक्टर्स को इतना लाभ 

इसी तरह पी.जी. तृतीय वर्ष के मेडिकल स्टूडेंट को 77,102 रुपये की जगह 80,086 रुपये मिलेंगे, इंटर्न को अब 13,409 रुपये मासिक की जगह 13,928 रुपये मिलेंगे, सुपर स्पेशिलिटी प्रथम वर्ष के स्टूडेंट को 77,102 रुपये की जगह  80,086 रुपये मिलेंगे इसी तरह सुपर स्पेशिलिटी द्वितीय वर्ष के स्टूडेंट को 77,102 रुपये की जगह 80,086 रुपये मिलेंगे, सुपर स्पेशिलिटी तृतीय वर्ष के स्टूडेंट को 77,102 रुपये की जगह 80,086 रुपये मिलेंगे, सीनियर रेसीडेंट को 84,924 रुपये मासिक की जगह 88,210 रुपये और जूनियर रेसीडेन्ट को 59,223 रुपये की जगह अब हर महीने 61,515 रुपये मिलेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews