Google ने प्ले स्टोर से हटाया Paytm ऐप, पॉलिसी उल्लंघन का आरोप

Google ने प्ले स्टोर से हटाया Paytm ऐप, पॉलिसी उल्लंघन का आरोप

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। गूगल (Google) ने प्ले स्टोर (Play store) से पेटीएम ऐप (Paytm app) हटा दिया है। पॉलिसी उल्लंघन का हवाला देते हुए प्ले स्टोर से इसे हटाया गया है। गूगल ने कहा है कि कि वह खेलों में सट्टेबाजी को बढ़ावा देने वाले ऐप की इजाजत नहीं देता है।

प्‍ले स्‍टोर से पेटीएम का मेन ऐप हटाया है लेकिन बाकी ऐप्स जिनमें Paytm Money और Paytm Mall सहित कुछ अन्य ऐप शामिल हैं, वो अब भी गूगल प्‍ले पर बरकरार है। गूगल का कहना है कि वो ऑनलाइन कसीनो और स्पोर्ट्स बैटिंग को इजाजत नहीं देता है और पेटीएम गैम्‍बलिंग से जुड़ी गूगल पॉलिसी का उल्‍लंघन कर रहा था। अगर कोई ऐसा करता है तो यह पॉलिसी का उल्लंघन होता है और पेटीएम पर इसी वायलेशन के तहत कार्रवाई की गई है। पेटीएम को  हटाने पर गूगल की तरफ से एंड्रॉयड सिक्‍योरिटी एंड प्राइवेसी के प्रॉडक्‍ट वाइस प्रेसिडेंट सुजन फ्रे ने बयान जारी करते हुए कहा है कि “हम किसी भी तरह के ऑनलाइन कैसिनो की इजाजत नहीं देते और न ही स्‍पोर्ट्स बेटिंग को बढ़ावा देने वाली अनरेगुलेटेड गैंम्‍बलिंग ऐप्स को सपोर्ट करते हैं।”

गूगल द्वारा प्ले स्टोर से ऐप हटाने के बाद शुक्रवार को पेटीएम ने ट्वीट कर कहा कि उनका एंड्रॉयड ऐप नए डाउनलोड या अपडेट के लिए गूगल प्ले स्टोर पर अस्थायी तौर पर उपलब्ध नहीं है। हम जल्द ही वापसी करेंगे। इसी के साथ पेटीएम कंपनी ने कहा है कि आपकी राशि पूरी तरह से सुरक्षित है। पेटीएम ने अपने बयान में कहा कि ग्राहक उनके ऐप का इस्‍तेमाल जारी रख सकते हैं और उनका पैसा सुरक्षित है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews