मध्य प्रदेश: आज 20 जिलों में लू का अलर्ट, पारा पहुंचा 43°C , 19 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम, बादल-बूंदाबांदी के संकेत

MP Weather: मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे तेज गर्मी का असर रहेगा। आज 20 जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि 19-20 अप्रैल को फिर बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
mp Weather

अप्रैल के दूसरे हफ्ते में मध्य प्रदेश में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। शुक्रवार (17 अप्रैल 2026) को भी प्रदेश के 20 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल 2 दिन गर्मी के तेवर सख्त रहेंगे लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से 19-20 अप्रैल को फिर मौसम बदलने और कहीं-कहीं बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

गुरुवार (16 अप्रैल 2026) को पश्चिमी एमपी के जिलों में पारा 40 से 43 डिग्री के बीच और पूर्वी हिस्सों में  39 से 42 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। नर्मदापुरम में पारा 43 डिग्री पहुंच गया। वहीं रतलाम में 42.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा बड़े शहरों में भी तापमान 40-41 डिग्री के आसपास रहा। इसमें जबलपुर में 41.4 डिग्री, भोपाल में 40.5 डिग्री, ग्वालियर में 40.5 डिग्री, उज्जैन में 40.7 डिग्री और इंदौर में 40.1 डिग्री रहा। तेज गर्मी के चलते प्रदेश के इंदौर, सागर और अशोकनगर समेत कई जिलों में स्कूलों का समय बदल दिया गया है।

मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में चक्रवातीय परिसंचरण और ट्रफ सक्रिय है। एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 16 अप्रैल की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर, लगभग 185 किमी प्रति घंटा की गति से माध्य समुद्र तल से 13.5 किमी की ऊंचाई पर पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही है।

मौसम विभाग की मानें तो 19-20 अप्रैल को फिर बादल-बारिश की स्थिति बन सकती है। खास करके पश्चिमी हिस्से में इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। वही अप्रैल अंत में  ग्वालियर-चंबल, सागर, जबलपुर, रीवा, शहडोल, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग के कुछ जिलों में तापमान 45 °C तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। वहीं हीट वेव का भी असर तेज रहेगा।

शुक्रवार को इन जिलों में लू का अलर्ट

रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट ।

MP WEATHER FORECAST REPORT

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews