MP Weather: आज उमरिया-बालाघाट समेत 6 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, अब तक 13.2 इंच पानी गिरा, जानें इंदौर-भोपाल में कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में मजबूत मानसूनी सिस्टम के असर से सोमवार को 6 जिलों में भारी और अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में इस सीजन में अब तक औसत से 15% कम बारिश दर्ज की गई है।
mp Weather Update

मानसून सक्रिय है, जिसके प्रभाव से मध्य प्रदेश में पूरे हफ्ते बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। सोमवार को 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 45 से ज्यादा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा रह सकती है

मौसम विभाग की मानें तो मानसून ट्रफ और सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ के असर से 27 से 30 जुलाई तक बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। इस दौरान छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, उमरिया, डिंडौरी, मंडला, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा ,पांढुर्णा , नर्मदापुरम, हरदा, देवास, सीहोर, रायसेन, सागर, दमोह, जबलपुर, बालाघाट, उज्जैन, इंदौर, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, विदिशा, सिवनी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।

सोमवार को इन जिलों में चेतावनी

  • उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
  • भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश में अब भी सामान्य से 15% कम बारिश

  • 1 जून से 26 जुलाई 2026 के बीच मध्य प्रदेश में अब तक औसत से करीब 15 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
  • इस अवधि में औसतन 13.2 इंच (334.9मिमी) बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य बारिश 15.5 इंच (395.2 मिमी) मानी जाती है।
  • पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 18% से कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 13% से कम पानी गिरा है।
  • अबतक जबलपुर-ग्वालियर समेत कुल 41 जिलों में कोटे से कम पानी गिरा है। 14 जिलों मंदसौर, दमोह, सिवनी, निवाड़ी, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, देवास, हरदा, इंदौर, नीमच, राजगढ़, सीहोर में सामान्य से अधिक बारिश हुई है।
  • देवास में सबसे ज्यादा करीब 20 इंच और आलीराजपुर में सबसे कम 4 इंच ही बरसात हुई है। 
  • यदि जुलाई अंत तक अच्छी बारिश का दौर जारी रहा तो कोटा पूरा होने की प्रबल संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews