MP Weather Today: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, शुक्रवार से पूर्वी हिस्से में तेज बारिश का दौर, आज शिवपुरी-श्योपुर में भारी बारिश का अलर्ट

MP Weather Update: आज शिवपुरी और श्योपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। अगले तीन दिन जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में भी झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है।
MP Weather

मध्य प्रदेश पर मानसून फिर मेहरबान हो गया है। पिछले चार-पांच दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है और अभी 16-17 अगस्त तक मौसम का मिजाज यूही रहने वाला है। बुधवार को खरगोन में सबसे ज्यादा 8.1 इंच बारिश दर्ज की गई। गुरुवार को शिवपुरी और श्योपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां 24 घंटे में 4 इंच या उससे अधिक बारिश हो सकती है।

इसके अलावा 53 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने से 13 से 16 अगस्त के बीच पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिलेगी। 14 अगस्त से अगले तीन दिनों तक जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के कई जिलों में अच्छी बारिश का अनुमान है।

मध्य प्रदेश में गुरुवार को कहां-कहां होगी बारिश

  • शिवपुरी और श्योपुरकलां में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
  • भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, इंदौर, देवास, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना, सिंगरौली, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान झंझावत, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चलने का भी अनुमान है।

मध्य प्रदेश में अब भी 12% कम बारिश हुई

  • 1 जून से 12 अगस्त 2026 के बीच मध्य प्रदेश में अब तक औसत से करीब 12 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश औसत से 19% और पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 6% कम पानी गिरा है।
  • भोपाल, गुना, सीहोर, राजगढ़, ग्वालियर, अनूपपुर, भिंड, बुरहानपुर, देवास, बड़वानी, खंडवा और खरगोन में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।
  • बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उमरिया, आगर-मालवा, आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में अब भी कम बारिश हुई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews