बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर समूचे मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में पूरे मध्यप्रदेश में प्रदर्शन जारी है। वहीं पूरे प्रदेश में बाजार से लेकर सड़क तक विरोध प्रदर्शन का नजारा दिखाई पड़ा। इसको लेकर लोग केंद्र सरकार से मामले में हस्तक्षेप की भी मांग कर रहे हैं।
hindu organisations protest

MP News : बांग्लादेश में हुए हिंसक घटनाओं के विरोध में मध्य प्रदेश में बवाल मचा हुआ है। भोपाल-जबलपुर, इंदौर सहित प्रदेश के हर जिले में लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं कई जिलों में जन आक्रोश रैली निकालकर मांग की जा रही है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा को तत्काल प्रभाव से रोकना चाहिए।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बाजार बंद का आह्वान किया गया है बता दें कि यह बंद का आह्वान विभिन्न हिंदू संगठनों और व्यापारिक संघों द्वारा किया गया है, जो बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की निंदा करते हैं। बंद के कारण शहर के कई बाजारों में दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सार्वजनिक परिवहन भी प्रभावित हुआ है। पुलिस और प्रशासन ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। यह बंद बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा के विरोध में एक मजबूत संदेश देने के लिए किया गया है। उसी क्रम में राजधानी भोपाल का न्यू मार्केट बाजार भी पूरी तरह से बंद नजर आया वहीं हिंदू संगठन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि पूरे देश में आज बैंड का आह्वान किया गया है आपको बता दें कि यह बाजार बंद शाम 4: बजे तक रहेंगे, इसके बाद मार्केट को खोल दिया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”1035938942″]

इंदौर में मंत्री, विधायक और महापौर ने दिया धरना

protest in Indore

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा के विरोध में इंदौर में भी आक्रोश जाहिर किया गया बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए लोगों ने धरना दिया। और कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकालते हुए कलेक्टर आशीष सिंह को ज्ञापन सौंपा। मीडिया से बात करते हुए मंत्री, विधायक और महापौर ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ जो हिंसा हो रही है, वह न केवल बांग्लादेश बल्कि पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय है उन्होंने सरकार से इस मामले में सख्त कदम उठाने की मांग की।

जबलपुर में राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

jabalpur news

बांग्लादेश देश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में जबलपुर में विशाल धरना किया गया। इस रैली में साधु-संत, सामाजिक संगठन और बीजेपी के पदाधिकारी शामिल हुए। उनके अलावा इस रैली में हजारों लोग ने भाग लिया। आमजन ने शहरभर में रैली निकाकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस धरना प्रदर्शन और रैली के माध्यम से सभी लोगों ने अपील की है कि प्रदर्शन शांतिपूर्वक होना चाहिए।

पुजारियों ने बाबा महाकाल से की प्रार्थना

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के विरोध में उज्जैन में पुजारियों ने बाबा महाकाल का जल अभिषेक किया। उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि वहां की सरकार को भगवान महाकाल सद्बुद्धि दें और देश की सरकार इसमें कोई बड़ा कदम उठाए।

नीमच में सर्व समाज ने निकाली जन आक्रोश रैली, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध मे नीमच जिले में आज सर्व समाज ने जन आक्रोश रैली निकाली। इस जन आक्रोश रैली में साधु-संत, सामाजिक संगठन, नेता गण सहित कई संगठनों ने भाग लिया। आमजन ने शहरभर में जन आक्रोश रैली निकाकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रख जन आक्रोश रैली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

[dgv_vimeo_video id=”1035937801″]

धर्मिक मुद्दा नही बल्कि मानवाधिकार और न्याय का मामला

agarmalwa news

बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आज बुधवार को आगर जिला मुख्यालय पर सर्व हिंदू समाज बड़ी संख्या में सड़क पर उतरा। जिसमें ‍संपूर्ण हिंदू समाज ने एकजुट होकर धर्म की रक्षा का आह्वान किया। इसके साथ ही बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को अंतरराष्ट्रीय मंच और वैश्विक स्तर पर उठाने की मांग केंद्र सरकार से की गई। वक्ताओं ने बांग्लादेश में हिन्दू समाज के खिलाफ हो रही हिंसा के लिए वहां की वर्तमान सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए तत्काल अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश का भूभाग, जो कभी भारत का हिस्सा था, वहां सभी धर्मों के लोग शांतिपूर्वक रहते थे। लेकिन वर्तमान में स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि हिंदू समुदाय का वहां रहना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि यह केवल धर्मिक मुद्दा नही बल्कि मानवाधिकार और न्याय का मामला है।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले तत्काल बंद हों

उमरिया जिले के जिला मुख्यालय के गांधी चौक में सनातन चेतना मंच के बैनर तले बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के ऊपर अत्याचार को लेकर एक रैली निकाल कर बांग्लादेशियों को चेताया है कि अगर अब हिंदुओं पर बांग्लादेश में अत्याचार हुआ तो भारत का हिंदू इसे अब बर्दाश्त नहीं करेगा। इसी दौरान सनातन चेतना मंच के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंप कर मांग की गई की। हिंदुस्तान को बांग्लादेश से व्यापार पूर्णता बंद कर देना चाहिए जिससे वह आर्थिक तंगी से गुजरेगा तब जाकर सुधरेगा।

[dgv_vimeo_video id=”1035949915″]

[dgv_vimeo_video id=”1035948674″]

[dgv_vimeo_video id=”1035950106″]

हिंदूओं पर अत्याचार के विरोध में संत नरसिंह दास महाराज बोले – हम सब एक है, सहयोग के लिए कदम से कदम मिलाकर खडे

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में धार में भी समग्र हिन्दू समाज एकजुट होकर आगे आया है। उदय रंजन मैदान में हिन्दू समाज के लोगों ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया और इसके बाद एक विषाल रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं प्रदर्शन में शामिल हुए संत नरसिंह दास महाराज ने कहा कि समस्त हिन्दू समाज संगठित होकर यह विरोध दर्ज कराता है कि हम सब एक है। हम हमारे समाज जनों पर हो रहे अत्याचार, अनाचार इन सब का विरोध करते हुए उनके सहयोग के लिए कदम से कदम मिलाकर खडे है।

[dgv_vimeo_video id=”1036077524″]

[dgv_vimeo_video id=”1036077710″]

बांग्लादेश में अत्याचार बंद नहीं होंगे तब तक इसी तरह चलते रहेंगें आंदोलन

dabra news

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के ऊपर लंबे समय से हो रहे अत्याचार एवं कट्टरपंथियों द्वारा हिंदुओं पर हो रहे शोषण के विरोध में और हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने की मांग को लेकर डबरा में हिंदू संगठनों एवं सनातनी गुरुओं एवं हिंदूओ के द्वारा विशाल विरोध प्रदर्शन कर पूरे शहर में विशाल हिंदू जागरूकता रैली निकाली गई एवं जय श्री राम, भारत माता की जय, और वंदे मातरम के नारे भी लगाए गए जिसका मुख्य उद्देश्य सभी हिंदुओं को बांग्लादेश में हिंदुओं पर कट्टरपंथियों के द्वारा किए रहे अत्याचार को रोकने के लिए एकजुट होने का संदेश दिया। प्रोफेसर डॉक्टर रामकिशोर उपाध्याय ने बताया कि सभी हिंदुओं की तरफ से एसडीएम के समक्ष राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया है जिसमें बांग्लादेश में कट्टरपंथियों द्वारा हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने एवं उनकी सुरक्षा की मांग की है उन्होंने कहा कि विश्व स्तरीय संस्थाएं, मानव अधिकार आयोग, एवं संयुक्त राष्ट्र से भी अपील की है कि वह हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रुकवाएं एवं उन्होंने सभी हिंदुओं को संदेश देते हुए कहा कि सभी हिंदू चाहे वह राष्ट्र के हो या फिर विश्व के सभी को एकजुट होना आवश्यक है एवं सभी एक साथ होकर हिंदुओं के हितों में लड़ सकते हैं प्रोफेसर डॉ रामकिशोर उपाध्याय ने कहा कि जब तक हिंदुओं पर अत्याचार होना बंद नहीं होंगे तब तक इसी तरह हिंदू भाइयों के हितों में हिंदुओं के द्वारा आंदोलन चलते रहेंगें।

बांग्लादेश सरकार हमारे धैर्य की न ले परीक्षा

khandwa news

खंडवा के सर्व हिंदू समाज ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध और उनके समर्थन में एकजुट होकर भव्य रैली निकाली। शहर के उत्कृष्ट स्कूल मैदान में हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए और राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर अनूप सिंह को सौंपा। इस अवसर पर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक बंद रखकर कार्यक्रम का समर्थन किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और शहीद समरसता मिशन भारत के राष्ट्रीय संयोजक मोहन गिरि ने अपने जोशीले संबोधन में कहा, “बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा हर हिंदू के मन में आक्रोश पैदा कर रही है। यह रैली उसी आक्रोश का प्रतीक है। भारत का हिंदू समाज अपने धर्म और समुदाय की रक्षा करना जानता है। बांग्लादेश सरकार हमारे धैर्य की परीक्षा न ले।”

प्रदेश के संस्कृति मंत्री ने सड़क पर आकर किया बांग्लादेश का विरोध

बंगलादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर जारी जनाक्रोश के बीच देश भर में लोग बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच बुधवार को दमोह में प्रदेश के संस्कृति एवम पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी सहित बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबियों ने सडक पर आकर प्रदर्शन किया। दमोह के तहसील मैदान में जमा हुए लोगो ने एक विशाल रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया गया। इस हुंकार रैली में मंत्री लोधी शामिल हुए और उन्होंने भी बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी की, मीडिया से बात करते हुए मंत्री लोधी ने कहा कि हिंदुओं पर अत्याचार को सहन नही किया जाएगा और हिन्दू हित के लिए पूरा सनातनी समाज एक है।

[dgv_vimeo_video id=”1036078309″]

[dgv_vimeo_video id=”1036078429″]

भोपाल से जितेंद्र यादव/ इंदौर से शकील अंसारी/ जबलपुर से संदीप कुमार/ नीमच से कमलेश सारडा /आगर मालवा से गौरव सरवारिया/ उमरिया से ब्रजेश श्रीवास्तव/ धार से मो अल्ताफ़/ खंडवा से सुशील विधाणी/ डबरा से अरुण रजक/ दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews