
special arrangements of Bhopal Railway Division
रेल यात्रियों की सुविधा और यात्रा मांग को पूरा करने के उद्द्येश्य से रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 01667/01668 रानी कमलापति-दानापुर के मध्य 02-02 ट्रिप द्वि-साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-दानापुर द्वि-साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन शुक्रवार दिनांक 27.02.2026 एवं सोमवार दिनांक 02.03.2026 को दोपहर 14:25 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान कर और अगले दिन सुबह 08:45 बजे दानापुर स्टेशन पर पहुँचेगी।
वापसी का शेड्यूल
गाड़ी संख्या 01668 दानापुर-रानी कमलापति द्वि-साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन शनिवार दिनांक 28.02.2026 एवं मंडलवार दिनांक 03.03.2026 को सुबह 11:15 बजे दानापुर से प्रस्थान कर और अगले दिन सुबह 08:55 बजे रानी कमलापति स्टेशन पर पहुँचेगी।
ठहराव
नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा।
होली स्पेशल ट्रेन
होली त्यौहार के मद्देनजर यात्री भार को कम करने के उद्देश्य से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यात्री ट्रेन के ठहराव, समय एवं संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
