IAS Transfer : मप्र शासन ने आईएएस अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी, एक राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी का भी तबादला

IAS Transfer : मप्र शासन ने आईएएस अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी, एक राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी का भी तबादला

IAS Transfer : मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग (MP GAD) ने आज 30 मार्च 2023 को प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किये है, दो अलग अलग तबादला आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों को दी गई नई जिम्मेदारियों की जानकारी है साथ ही एक राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी का तबादला आदेश भी है।

लोक शिक्षण आयुक्त वर्मा को जबलपुर संभाग आयुक्त बनाया 

सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं, IAS बी चंद्रशेखर को जबलपुर संभाग के कमिश्नर पद से ट्रांसफर कर मंत्रालय में सचिव बनाकर भेजा गया है, आयुक्त लोक शिक्षण अभय कुमार वर्मा को जबलपुर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। ओएसडी सह श्रम आयुक्त इंदौर वीरेंद्र सिंह रावत को ओएसडी सह कमिश्नर सागर संभाग बनाया गया है।

IAS अनुभा श्रीवास्तव को सौंपी नई जिम्मेदारी 

प्रबंध संचालक हस्त शिल्प एवं हाथ करघा विकास निगम अनुभा श्रीवास्तव को ओएसडी सह आयुक्त लोक शिक्षण भोपाल बनाया गया है। शासन ने प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय फैज अहमद किदवई को अपने वर्तमान कार्य के साथ साथ प्रमुख साचिव आयुष विभाग का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा है।

इन सीनियर IAS ऑफिसर्स को अतिरिक्त प्रभार 

शासन ने इसके अलावा ओएसडी सह कमिश्नर इंदौर संभाग पवन कुमार शर्मा को अपने वर्तमान दायित्व के साथ साथ  श्रम आयुक्त इंदौर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है, ओएसडी सह संचालक नर्मदा घटी विकास प्राधिकरण भोपाल स्वतंत्र कुमार सिंह को अपने सभी दायित्वों के साथ साथ सीईओ अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इसके अलावा शासन ने संचालक उद्यानिकी निधि निवेदिता को अपने वर्तमान दयित के साथ प्रबंध संचालक खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड  भोपाल की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी है।

मंदसौर संयुक्त कलेक्टर को अपर कलेक्टर गुना बनाया 

सामान्य प्रशासन विभाग ने आज एक राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी का भी तबादल आदेश जारी किया है, आदेश के तहत  मंदसौर में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर मुकेश कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर कर अपर कलेक्टर गुना पदस्थ किया गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews