लोकसभा चुनाव से पहले हटाए जाएंगें ये अधिकारी

IG-DIG-to-be-removed-before-Lok-Sabha-elections

भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने सख्ती बरतना शुरु कर दिया है। आयोग ने राज्य सरकार को निर्देश जारी कर छह महिने में रिटायर होने वाले अधिकारियों को हटाने को कहा है। आयोग के निर्देश के बाद  सरकार ने प्रक्रिया शुरु कर दी है और उन अधिकारियों के नामों की विभागों से लिस्ट मांगी गई है जो इसी साल रिटायर होने है। इनमे कई डीआईजी और आईजी भी शामिल है। वही नए अधिकारियों की पदस्थापना की भी तैयारी की जा रही है।

आयोग के इस निर्देश के हिसाब से छह माह के अंदर करीब चार आईपीएस अधिकारी रिटायर हो रहे है। इनमें होशंगाबाद आईजी केसी जैन और तीन डीआईजी इंदौर ग्रामीण के धर्मेंद्र चौधरी, छिंदवाड़ा डीआईजी जीके पाठक और भोपाल ग्रामीण के डीआईजी केबी शर्मा शामिल हैं। जैन और शर्मा जुलाई 2019 में और चौधरी व पाठक जून 2019 में रिटायर हो रहे हैं।

वही इनके स्थान पर पदस्थ किए जाने वाले नए अधिकारियों के नाम भी भेज दिए गए हैं। अगले दो-तीन दिनों में इनके स्थान पर नई नियुक्ति के आदेश जारी हो सकते हैं। आयोग में तीन-तीन नामों का पैनल भेजा गया है। गृह विभाग के सूत्रों का कहना है कि चुनाव के बाद इन अधिकारियों की पोस्टिंग दोबारा मैदानी स्तर पर की जा सकती है। वहीं चुनाव आयोग के निर्देश पर जल्द ही फेरबदल हो सकता है| 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews