भोपाल। प्रयागराज में संपन्न खेलकूद प्रतियोगिता ‘अस्मिता’ में पहली बार सम्मिलित भोपाल के आईआईआईटी के छात्रों ने अपनी जीत हासिल की है। विगत सप्ताह प्रयागराज में वार्षिक अंतर – आईआईआईटी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आईआईआईटी इलाहाबाद द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सबसे नवीन आईआईआईटी में शुमार आईआईआईटी भोपाल के छात्रों ने संस्थान के सहयोग से पहली बार किसी राष्ट्रीय- स्तर की खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। पावरलिफ्टिंग में द्वितीय वर्ष के छात्र अनमोल अग्रवाल ने स्वर्ण , उसी वर्ष के छात्र अर्नव विश्वकर्मा ने कांस्य जीता जबकि एथलेटिक्स की टीम फाइनल और, जयंश लालगे के नेतृत्व में, वॉलीबॉल कि टीम क्वाटर फाइनल तक पहुंची। इसके अतिरिक्त छात्रों ने क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, शतरंज, इत्यादि में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बताते चले कि 14 से 18 फरवरी के बीच हुई इस प्रतियोगिता में संस्थान का कुशल नेतृत्व राहुल यादव ने किया । प्रथम वर्षीय छात्रों का उत्साह एवं द्वितीय वर्ष के सहयोग ने संस्थान के विजयरथ का स्वर्णिम आगाज़ कर दिया है और उसे जल्द ही शिखर पर पहुचने की छात्रों की ईमानदार कोशिशें जारी हैं।
आईआईआईटी के छात्र ने जीता स्वर्ण, मिले और भी पदक”

ताजा खबरें
View More →इंदौर में जमीन के नाम पर 60 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पैसे मांगने पर दंपति ने दी धमकी Tax Calendar: नवंबर 2026 में टैक्स से जुड़े कई काम जरूरी, खत्म होगी डेडलाइन, नोट कर लें ये 5 तारीखें भिंड में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1 क्विंटल मिलावटी मावा जब्त, डेयरी का लाइसेंस सस्पेंड महाकाल रोप-वे का बजट बढ़ा, 199 करोड़ के पुराने ठेके की जगह 258.37 करोड़ का नया टेंडर धार में भीषण सड़क हादसा, कार पलटने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल, मची अफरा-तफरी