मध्य प्रदेश वेदर अपडेट: आज 27 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, गिर सकते हैं ओले, 8 अप्रैल तक ऐसा ही रहेगा मौसम

चक्रवाती परिसंचरण और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से 10-11 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस दौरान बादल-बारिश की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद गर्मी अपना असर दिखाने लगेगी । अप्रैल के आखिरी हफ्ते में ग्वालियर-चंबल और मालवा-निमाड़ क्षेत्र में तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
mp Weather Update

मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम में दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं दिन में तेज धूप तो कहीं बादल-बारिश की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल 8 अप्रैल तक प्रदेश में ओलावृष्टि, बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30-40 किमी/घंटा और 50-60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। शनिवार (4 April 2026) को बैतूल, श्योपुर और मुरैना में ओले गिरे और 20 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई। ओले के चलते चंबल, नरसिंहपुर, बुंदेलखंड समेत कई जगहों पर सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई। इस बेमौसम बारिश से खेतों में खड़ी फसलें आड़ी हो गई और कटी फसलें भी प्रभावित हुई है। रविवार (5 April 2026) को भी 27 जिलों में में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

48 घंटों में सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विज्ञान केन्द्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। इसके अलावा पश्चिमी जेट स्ट्रीम, लगभग 232 किमी / घंटा की गति से माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर उत्तर भारत के ऊपर बह रही हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 7 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है, जिसके असर से 8 से 10 अप्रैल तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि अप्रैल के तीसरे व चौथे हफ्ते में गर्मी का असर तेज होने लगेगा। खास करके ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। यहां तापमान 40°C से 45 °C तक पहुंचने के आसार हैं। इसके अलावा बुंदेलखंड और पूर्वी मध्यप्रदेश (विंध्य क्षेत्र) में हीट वेव चलने की आशंका है।

रविवार को इन जिलों में अलर्ट

ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां 30 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कहीं कहीं ओले गिरने की भी संभावना है।

MP WEATHER FORECAST REPORT

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews