MP Weather: राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं, आने वाले दिनों में पारा 40°C पहुंचने का अनुमान, सोमवार को सक्रिय होगा नया सिस्टम

MP Weather Forecast : सोमवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने जा रहा है जिसके प्रभाव से तापमान में और इजाफा देखने को मिलेगा। जिससे दिन में तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
MP Weather

राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से गर्म हवाएं आ रही हैं जिसके चलते मार्च की शुरुआत में ही मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर तीखे होने लगे हैं और कई जिलों में तापमान 35 °C से ऊपर पहुंचने लगा है। शनिवार (7 मार्च 2026) को रतलाम में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.6°C दर्ज किया गया। रविवार (8 मार्च 2026) भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में गर्मी का असर तेज रहने के आसार है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में पारे में 2 से 4 °C की और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।

इन जिलों में 35 °C से ऊपर पहुंचा तापमान

नर्मदापुरम में 37.6 °C, धार में 37.5 °C, भैरुंदा (सीहोर) में 37.2, सागर में 37.2 °C , गुना में 37 °C, उज्जैन में 36.5 °C इंदौर में 36.4 °C, भोपाल में 35.2 °C, ग्वालियर में 35.7 °C, जबलपुर में 34.6 °C और दमोह में 37 °C दर्ज किया गया। इसके अलावा रीवा में 33.2 °C और करौंदी (कटनी) में 32.8 °C रहा। वहीं पचमढ़ी में 11.2 °C, कटनी में 11.8 °C, मंदसौर में 12.2 °C, शाजापुर में 12.6 °C, और राजगढ़ में 13.0 °C न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है.

तापमान में और होगा इजाफा

वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर कई मौसम प्रणालियां सक्रिय है। इसमें चक्रवातीय परिसंचरण, पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ शामिल है। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर लगभग 204 किमी/घंटा की गति से माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी ऊंचाई पर पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 4 °C तक और वृद्धि हो सकती है और तापमान 40 °C तक पहुंच सकता है।

अप्रैल-मई में चलेगी लू, पारा 40 °C के पार पहुंचने का अनुमान

मार्च के दूसरे-तीसरे हफ्ते में तापमान के 40 °C और अप्रैल-मई में पारा 42 से 45 °C तक पहुंचने की संभावना है। खास करके ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पारा 45 °C के पार जा सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा। नीमच, मंदसौर, विदिशा, सागर, सीधी, सिंगरौली में तापमान बढ़ा रहेगा। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर रहेगा। बुंदेलखंड और पूर्वी मध्यप्रदेश (विंध्य क्षेत्र) में हीट वेव चलने की आशंका है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews