मध्य प्रदेश में संक्रमण की दर घटी, सीएम बोले- अनलॉक प्रक्रिया में रखें 5 बातों का ध्यान

सीएम शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2422 नए केस सामने आये हैं और 7373 मरीज स्वस्थ हुए हैं।इसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 48634 हो गई है।वही प्रदेश में 7 दिनों का पॉजिटिविटी रेट 5% तथा आज का पॉजिटिविटी रेट 3.4% हो गया है।इस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के न्यूनतम संक्रमण वाले 5 ज़िलों बुरहानपुर, खंडवा, झाबुआ, अलीराजपुर तथा भिंड में आंशिक अनलॉक किया गया है, बाकी जिलों में भी चरणबद्ध तरीके से प्रक्रिया आगामी 1 जून से प्रारंभ होगी।

यह भी पढ़े.. रुके हुए कामों में फिर आएगी तेजी, रोजगार को लेकर सीएम शिवराज सिंह का बड़ा बयान

सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan)  ने कहा कि पूरा ध्यान रखना है कि कहीं भी संक्रमण बढ़े नहीं तथा उस अनुरूप अपनी रणनीति बनानी है। वही निर्देश दिए कि ‘अनलॉक’ प्रक्रिया में पाँच बातों का पूरा ध्यान रखें। शत-प्रतिशत व्यक्ति मास्क लगायें। अधिक से अधिक टेस्ट कराये जायें। किल-कोरोना अभियान और सर्दी, खाँसी, बुखार की जांच जारी रखें। कोरोना की लड़ाई जन-भागीदारी से लड़ी जाये एवं स्थानीय क्राइसिस मैनेजमेंट समूह अपने ग्राम, कस्बे, शहर के संबंध में निर्णय लें। हर व्यक्ति अनिवार्य रूप से कोरोना अनुरूप व्यवहार करे।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्य प्रदेश के तीन जिलों में ही अब 100 से अधिक नए कोरोना प्रकरण हैं। इंदौर में 648, भोपाल में 529 तथा ग्वालियर में 115 नए प्रकरण हैं। इंदौर तथा भोपाल में अभी भी इतने प्रकरण आने के कारणों की विस्तृत समीक्षा करने तथा उसके अनुसार संक्रमण समाप्ति के कार्य मुस्तैदी से करने के निर्देश दिये। जबलपुर में भीड़ जुटने के मामले को गंभीरता से लेते हुए कहीं भी ऐसी पुनरावृत्ति न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश के सभी 52 जिलों में संक्रमण अब 10% नीचे आ गया है। मात्र 7 जिलों इंदौर, भोपाल, सागर, रतलाम, रीवा, अनूपपुर तथा सीधी में ही साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5% से अधिक है। प्रदेश के शेष 45 जिलों में संक्रमण 5% या उससे कम है।  मध्य प्रदेश में ब्लैक फंगस के उपचार के लिये ‘एंफोटेरीसिन बी’ इंजेक्शन मँगाने में बिलकुल भी विलंब न हो, यह सुनिश्चित करें। हवाई मार्ग से इंजेक्शन तुरंत मँगाए जायें।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: नौतपे के बीच मध्य प्रदेश के इन संभागों में बारिश के आसार

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि  रिकवरी रेट 92.68 प्रतिशत हो गया है। सोमवार 15 जिलों आगर-मालवा, भिण्ड, अशोकनगर, अलीराजपुर, खण्डवा, बड़वानी, बुरहानपुर, मण्डला, झाबुआ, नरसिंहपुर, सिंगरौली, निवाड़ी, डिण्डौरी, शाजापुर, टीकमगढ़ में कोरोना के प्रकरण 10 से कम आए हैं। भिंड और आगर मालवा में तो मात्र एक-एक केस आया है। जिला प्रशासन और क्राइसिस मैनेजमेंट समितियाँ लगातार इसी प्रकार कार्य करती रही तो 31 मई तक संपूर्ण प्रदेश में कोरोना के प्रकरण शून्य हो जाएंगे। प्रदेश के 34 जिलों का पॉजिटिविटी रेट भी 5 प्रतिशत या उससे कम रहा है। यह बड़ी उपलब्धि है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews