सीएम मोहन यादव ने की PM Modi के भाषण की तारीफ, बोले- “प्रधानमंत्री का विजन, हमारे लिए मिशन”

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने "प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना" के माध्यम से 3 करोड़ 50 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार देने का संकल्प व्यक्त किया है जो अभिनंदनीय है।
PM Modi CM Mohan Yadav

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस (PM Modi Independence Day 2025) के मौके पर कई बड़ी बातें कहीं और अपना विजन देश के सामने रखा, उन्होंने सेना के शौर्य की बात की, ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सुदर्शन चक्र तक का जिक्र किया, स्वदेशी की बात की , युवाओं के रोजगार से जुड़ी एक योजना की घोषणा की साथ ही जीएसटी में बड़े सुधार के संकेत दिए और उसकी टाइम लाइन भी बता दी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को तारीफ की है उन्होंने पीएम के भाषणों में की गई बातों का जिक्र करते हुए उसे भारत के लिए एक अच्छा कदम बताया, उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, हमारी सेना के पराक्रम और स्वदेशी हथियारों की ताकत को भी दुनिया ने देख लिया है।

PM Modi का विजन हमारे लिए होगा मिशन  

डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हर वर्ग का ध्यान रखते हैं उन्होंने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की घोषणा कर युवाओं को साढ़े तीन करोड़ रोजगार देने की बात कही है इससे युवाओं को बहुत लाभ होगा, सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जीएसटी रिफ़ॉर्म की बात कर छोटे उद्यमियों  को लाभ के साथ साथ मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत देने के काम किया है, हम पीएम मोदी के विजन को मिशन के तरह लेकर उसपर आगे बढ़ेंगे।

नेक्स्ट जनरेशन GST रिफ़ॉर्म

प्रधानमंत्री ने कहा इस दिवाली पर मैं आपकी डबल दिवाली का काम करने वाला आपको दिवाली का तोहफा देने वाला हूँ ।  पिछले आठ साल में हमने GST में बड़े रिफ़ॉर्म किये, टैक्स के बोझ को कम किया प्रक्रिया को सरल किया अब आठ साल के बाद समय की मांग है कि हम इसे रिव्यू करें हमने रिव्यू शुरू किया है, राज्यों से विचार विमर्श किया अब हम नेक्स्ट जनरेशन GST रिफ़ॉर्म लेकर आ रहे हैं टैक्स भारी मात्रा में कम कर दिए जायेंगे एमएसएमई,  लघु उद्यमियों को बहुत लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना

प्रधानमंत्री ने इसके अलावा आज के विशेष मौके पर “प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना” लागू करने की घोषणा की। इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को सरकार की ओर से 15 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। सरकार ने इस योजना के लिए 1 लाख करोड़ रुपए के पैकेज को मंजूरी दी है। इसका लक्ष्य 2 वर्षों की अवधि में देश में 3.5 करोड़ से अधिक रोजगारों के सृजन को प्रोत्साहित करना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews