रिश्तेदार ने ही ऑटिज्म पीड़ित युवती से किया दुष्‍कर्म, पुलिस कमिश्नर इंदौर को 15 दिनों में जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश

अस्‍पताल के टॉयलेट में बच्चे को जन्‍म देकर गायब हुई नाबालिग, इंदौर कलेक्टर, CMHO को नोटिस

BHOPAL NEWS : इंदौर जिले के पलासिया थाना क्षेत्र की एक ऑटिज्‍म पीड़ि‍त युवती से उसके रिश्तेदार द्वारा दुष्‍कर्म करने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार ऑटिज्म की बीमारी होने से पीड़ित युवती ने अपने साथ हुई घटना के बारे में अपनी टीचर को इशारों में बताया।

पुलिस में शिकायत 

युवती के साथ हुई घटना का जैसे ही परिजनों को पता चला वह हैरान रह गए, इसके बाद पीड़ि‍त युवती ने अपनी मां और टीचर के साथ पलासिया पुलिस थाने में जाकर आरोपी रिश्‍तेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

आयोग ने लिया संज्ञान 

मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर, इंदौर से मामले की जांच कराकर पीड़िता की सुरक्षा, चिकित्सकीय सुविधा, परामर्श, विधिक सहायता एवं दोषी व्‍यक्ति के विरूद्ध की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन 15 दिनों में मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews