IPS Promotion : मप्र शासन ने किया ADGP को पदोन्नत, मिलेगा DG स्तर का वेतनमान

IPS Promotion : मप्र शासन ने किया ADGP को पदोन्नत, मिलेगा DG स्तर का वेतनमान

IPS Promotion MP : विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। राज्य शासन इन दिनों आईपीएस, आईएएस, आईएफएस के  साथ साथ विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारियों के तबादले कर रहा है। इसी कड़ी में आज सोमवार सुबह शिवराज सरकार ने एक अहम् फेरबदल किया है।

राज्य शासन के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS ) के दो वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नत कर उन्हें वरिष्ठ वेतनमान दिया है, शासन ने ADGP स्तर के दो अधिकारियों को DG का वेतनमान देते हुए स्पेशल डीजी के पद पर पदस्थ किया है, दोनों अधिकारियों को अब पुलिस महानिदेशक के बराबर मेट्रिक – 16 ( रुपये 205400-224400) स्केल के आधार पर मासिक वेतन मिलेगा।

इन्हें मिला प्रमोशन 

  • गृह विभाग ने 1989 बैच की आईपीएस अधिकारी सुषमा सिंह को स्पेशल डीजी बनाया है और उन्हें सतर्कता विभाग पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया है वे अभी इस विभाग में बतौर ADGP पदस्थ थी।
  • विभाग ने 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ एस डब्ल्यू नकवी को भी स्पेशल क डीजी के पद पर पदोन्नत किया है, उन्हें नारकोटिक्स विभाग पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया है , डॉ नकवी इस विभाग में अभी बतौर ADGP अपनी सेवाएं दे रहे थे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews