IPS Promotion : MP में IPS अधिकारियों के प्रमोशन, यहां देखें लिस्ट

IPS Promotion : MP में IPS अधिकारियों के प्रमोशन, यहां देखें लिस्ट

MP IPS Promotion : मप्र शासन ने आज शुक्रवार को आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति सूची जारी की है, तीन अलग अलग जारी पदोन्नति आदेश में कुल 18 आईपीएस अधिकारियों के नाम हैं। गृह विभाग (MP Home Department) ने आज जो पदोन्नति सूची जारी की हैं उनमें 12 पुलिस अधीक्षक को उप पुलिस महा निरीक्षक बनाया है, एक उप पुलिस आयुक्त को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया है, एक सेनानी को उप पुलिस महा निरीक्षक बनाया है, दो उप पुलिस महा निरीक्षकों को पुलिस महा निरीक्षक बनाया है और दो पुलिस महा निरीक्षकों को अतिरिक्त पुलिस महा निदेशक बनाया है। इन सभी अधिकारियों को शासन ने उच्च वेतनमान दिया है, जिस जगह ये IPS अधिकारी पदस्थ हैं वहीँ रहेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews