IPS Transfer 2023 : आईपीएस अधिकारियों के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, आदेश जारी, यहां देखें लिस्ट

IPS Transfer 2023 : आईपीएस अधिकारियों के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, आदेश जारी, यहां देखें लिस्ट

MP IPS Transfer : मध्य प्रदेश सरकार ने आज प्रशासनिक कार्य सुविधा की द्रष्टि से भारतीय पुलिस सेवा (IPS ) के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं। गृह विभाग से जारी आदेश में 7 आई पीएस अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें इधर से उधर किया गया है।

इन IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर 

आज जारी तबादला आदेश में शशीन्द्र चौहान एसपी पीटीएस सागर और वैष्णव शर्मा एसपी पीटीएस रीवा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है, मृगाखी डेका एडिशनल एसपी ग्वालियर को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त  (यातायात जोन 3 , जोन 4)नगरीय पुलिस भोपाल, प्रियंका शुक्ला सीएसपी बरगी, जबलपुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर, अभिनय विश्वकर्मा सहायक पुलिस आयुक्त जहांगीराबाद नगरीय पुलिस भोपाल को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 4   नगरीय पुलिस इंदौर, ऋषिकेश मीणा, सीएसपी मुरार ग्वालियर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर और विनोद कुमार मीना सीएसपी माधव नगर उज्जैन को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन पदस्थ किया गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews