IPS Transfer : मप्र शासन ने दो आईपीएस अधिकारियों की पदस्थापना में किया फेरबदल

IPS Transfer : मप्र शासन ने दो आईपीएस अधिकारियों की पदस्थापना में किया फेरबदल

IPS Transfer : मप्र शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों के तबादले कर नई जगह पदस्थापना की है, गृह विभाग के उप सचिव राजकुमार खत्री के हस्ताक्षर से ये तबादला आदेश आज शुक्रवार 23 जून को जारी हुआ। इस आदेश में दो आईपीएस अधिकारियों की पदस्थापना में फे बदल किया गया है।

गृह विभाग से जारी तबादला आदेश में 2004 बैच के दो आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है, राज्य शासन ने IPS गौरव राजपूत की सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग से वापस लेते हुए उन्हें विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (पदेन सचिव) ग्रह विभाग से ट्रांसफर कर पुलिस महानिरीक्षक योजना, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया हैं, वहीं IPS संजय तिवारी की सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को वापस सौंपते हुए उन्हें पुलिस महानिरीक्षक गुप्त वार्ता पुलिस मुख्यालय भोपाल से ट्रांसफर कर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (पदेन सचिव) ग्रह विभाग के पद पर पदस्थ किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews