जीतू की CM से मांग-डॉक्टर पंजवानी के परिवार को दे 2 करोड़ की सहायता

jitu-patwari-attack-on-shivraj-singh

भोपाल/इंदौर।

मध्य प्रदेश के मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर में कोरोनावायरस (Coronavirus) के संक्रमण की चपेट में आये डॉक्टर शत्रुघ्न पंजवानी की मौत के बाद पूर्व मंत्री और राउ से कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री शिवराज से उनके परिवार को दो करोड़ की सहायता राशि देने की मांग की है।जीतू ने कहा कि इंदौर में एक कोरोना संक्रमित डॉक्टर की मौत ने सभी को डरा दिया है।मैंने पूर्व में माँग की थी -कोरोना की जंग लड़ रहे योद्धाओं के साथ अनहोनी होने पर परिवार को 2 करोड़ की सहायता दी जाय।शिवराज जी,आशा है आप तत्काल 2 करोड़ की सहायता का ऐलान कर अपना फ़र्ज़ निभायेंगे।

वही उनकी मौत के बाद बेटों के ना पहुंचने पर प्रशासन की अधिकृत टीम द्वारा उनका अंतिम संस्कार किया गया।बताया जा रहा है कि मृतक डॉक्टर के तीन बेटे ऑस्ट्रेलिया हैं, पिता की मौत की जानकारी होने के बाद उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग से पिता के शव को देखा। दूर से वीडियो बनाए जाने के कारण वे अंतिम समय में उनका चेहरा भी देख नहीं सके। अस्पताल में शव को सुरक्षित रखते हुए पैकिंग की गई। इस समय वीडियो से उन्हें अंतिम दर्शन कराए गए।बता दें कि कोरोना से मौत होने के बाद मृतक की लाश परिजनों को नहीं दी जाती। मृतक का अंतिम संस्कार स्वास्थ्य विभाग की टीम करती है।

दरअसल, गुरुवार सुबह इंदौर में एक डॉक्टर शत्रुघ्न पंजवानी की कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो गई।रूपराम नगर में रहने वाले 62 वर्षीय डाॅ. शत्रुघ्न पंजवानी जनरल फिजिशियन थे और प्राइवेट प्रैक्टिस करते थे। काेराेना के चलते किसी डाॅक्टर की देश में यह पहली माैत है। एमजीएम अस्पताल ने बुधवार रात काेविड-19 के मरीजाें की सूची जारी की थी, जिसमें डाॅ. पंजवानी का भी नाम था। उनमें काेराेना के लक्षण थे, 8 अप्रैल को कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर उन्हें अरविंदो हास्पिटल इंदौर में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान 9 अप्रैल सुबह 4 .30 बजे शत्रुघ्न पंजवानी की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज इंदौर से प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर शत्रुघ्न पंजवानी 62 वर्ष के थे। लेकिन प्रशासन काे अभी पता नहीं चला है कि उन्हें संक्रमण कैसे हुआ। चीफ मेडिकल ऑफिसर (सीएमएचओ) डाॅ. प्रवीण जड़िया ने कहा लगता है कि इलाज के दाैरान वह किसी संक्रमित के संपर्क में आए थे। उनके संक्रमण का स्राेत पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पांच दिन पहले वीडियो जारी कर कहा था मैं ठीक हूं
कोरोना संक्रमण से मृत डॉ. पंजवानी ने 6 दिन पहले वीडियो जारी कर कहा था कि मैं बिलकुल स्वस्थ, स्वच्छ हूं और घर में परिवार के साथ बैठा हूं। मुझे कोई बीमारी नहीं है। मुझे बीमार बताने वाले जो भी वीडियो सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे हैं, वे गलत हैं और मुझे बदनाम करने की साजिश है। उस पर ध्यान न दें। वे गलत हैं। मुझे कोई परेशानी नहीं है। मैं घर में आराम से बैठा हूं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews