सिंधिया ने कोरोना की जंग जीतने वाले आरक्षक का बढ़ाया हौसला, बोले-‘मैं आपके साथ हूँ’

सिंधिया ने कोरोना की जंग जीतने वाले आरक्षक का बढ़ाया हौसला, बोले-‘मैं आपके साथ हूँ’

भोपाल| कोरोना (Corona) संकटकाल में लोगों की सुरक्षा के लिए दिन रात सड़कों पर तैनात पुलिसकर्मियों का जज्बा काबिले तारीफ है| अपनी जान की परवाह किये बिना कर्तव्य निभाने वाले कई पुलिसकर्मी (police) इस दौरान खुद कोरोना की चपेट में आ गए| इनमे से कुछ कोरोना को की जंग जीतकर घर लौट गए| भाजपा नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने कोरोना की जंग जीतकर लौट भोपाल के एक आरक्षक का हौसला बढ़ाया। उन्होंने आरक्षक से फ़ोन पर बात की और उनका सन्देश प्रदेश के सभी आरक्षकों तक पहुंचाने की अपील की|

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फ़ोन कर भोपाल (Bhopal) के आरक्षक धर्मेंद्र बघेल का हालचाल जाना और इस संकटकाल में मनोबल ऊंचा रखने की बात कही| सिंधिया ने ट्वीट कर आरक्षक से बातचीत का जिक्र किया| उन्होंने लिखा- ‘भोपाल में आरक्षक धर्मेंद्र बघेल कोरोना प्रभावित क्षेत्र में अपना फ़र्ज़ निभाने के दौरान संक्रमित हो गए थे। अब कोरोना से जंग जीती व स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं।आज उनसे फ़ोन पर चर्चा कर उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही विश्वास दिलाया कि मैं पुलिस जवानों के साथ खड़ा हूँ’।

सुनिए.. सिंधिया की आरक्षक से बातचीत

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews