MP को फिर बड़ी सौगात देंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया, रविवार को इंदौर से 3 नई फ्लाइट होगी शुरु

ज्योतिरादित्य सिंधिया

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) एक बार फिर मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात देने जा रहे है। रविवार 31 अक्टूबर को मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर से तीन नई फ्लाइट्स (Indigo Airlines) की शुरु होने वाली है।इन हवाई सेवाओं से पर्यटन के साथ साथ व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे पहले जबलपुर और ग्वालियर को नई हवाई सेवाओं की सौगातें मिल चुके है।

यह भी पढ़े.. मप्र के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए काम की खबर, विभाग ने जारी किया ये आदेश

शिवराज सरकार मे जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट (Tulsi Silavat) ने बताया है कि केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया 31 अक्टूबर को इंदौर से नवीन उड़ानों का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम एयरपोर्ट इंदौर में होगा। इस दिन इंदौर से सूरत, जोधपुर और प्रयागराज की सीधी उड़ान सेवा भी प्रारंभ हो जाएगी।इसके अलावा मंत्री सिलावट ने इंदौर से दुबई उड़ान (Indore to Dubai flights) की संख्या बढ़ाने का भी अनुरोध केंद्रीय मंत्री सिंधिया से किया और इन सुविधाओं के लिए इंदौर की जनता की ओर से केंद्रीय मंत्री सिंधिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

इस पहल के बाद इंदौर सीधा प्रयागराज (Indore to Prayagraj flights) से जुड़ जाएगा।अभी तक प्रयागराज के लिए केवल रेल और बस सेवाएं ही उपलब्ध है, लेकिन अब यात्री हवाई सेवाओं का भी आनंद ले सकेंगे। वही प्रयागराज से उज्जैन महाकाल मंदिर आने वालों को भी सुविधा होगी।यह सेवाएं इंडियो द्वारा शुरु की जा रही है और इसके लिए बुकिंग अभी से शुरु हो गई है।

यह भी पढ़े… MP के 2 IAS को बड़ी जिम्मेदारी, बामरा भोपाल और माल सिंह नर्मदापुरम कमिश्रर बने

मिली जानकारी के अनुसार, 2:15 बजे इंडिगो की फ्लाइट इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेगी और वहां केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया यात्रियों का स्वागत करेंगे और फिर इंदौर से प्रयागराज की फ्लाइट को हरी झंडी दिखाएंगे। इंदौर से फ्लाइट 2:45 बजे उड़कर 4:35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और फिर यहां से 4:55 बजे रायपुर के लिए जाएगी। इंडिगो एयरलाइंस की यह फ्लाइट प्रतिदिन उड़ान भरेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews