MP के 2 IAS को बड़ी जिम्मेदारी, बामरा भोपाल और माल सिंह नर्मदापुरम कमिश्रर बने

भोपाल कमिश्वर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में एक बार फिर आईएएस अधिकारियों (MP IAS Transfer) को इधर से उधर किया गया है।नवंबर से पहले भोपाल संभाग और नर्मदापुरम् संभाग के कमिश्नरों को बदल दिया गया है।  खेल विभाग के प्रमुख सचिव गुलशन बामरा को भोपाल की जिम्मेदारी दी है। अब गुलशन बामरा भोपाल के नए कमिश्नर (Bhopal Divisional Commissioner) होंगे।इसके अलावा माल सिंह भयड़िया को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, उन्हें नर्मदापुरम संभाग का ​कमिश्नर (Narmadapuram Divisional Commissioner) बनाया गया है।

यह भी पढ़े.. खुशखबरी: युवाओं के लिए शुरु होगी नई योजना, सीएम शिवराज बोले- सरकार लेगी गारंटी

दोनों आईएएस 31 के बाद वे अपना चार्ज सभालेंगे। भयडिया 2006 बैच के आईएएस हैं।  भयडिया वर्तमान में अपर आयुक्त राजस्व उज्जैन संभाग हैं। भोपाल के वर्तमान कमिश्नर कवींद्र कियावत और नर्मदापुरम संभाग के वर्तमान ​कमिश्नर रजनीश श्रीवास्तव है। ये दोनों ही आईएएस 31 अक्टूबर 2021 को रिटायर हो रहे है।2000 बैच के आईएएस कियावत 2 मई 2020 को भोपाल कमिश्नर बनाए गए थे। बामरा और भयडिया 1 नवंबर 2021 को अपना पदभार ग्रहण करेंगे।इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।

स

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews