“कमलनाथ का है ही नहीं मध्य प्रदेश, कर रहे हैं बदनाम” चौपट प्रदेश कहने पर सीएम शिवराज भड़के, कहा ‘प्रदेश और जनता का अपमान किया’

MP Election 2023

MP Election 2023 : मप्र विधानसभा चुनाव के चलते यहाँ सियासी पारा हाई है नेताओं के बीच बयान युद्ध जारी है, भाजपा जहाँ अपनी सरकार की उपलब्धियां गिना रही है वहीँ कांग्रेस सरकार को नाकाम बताकर उसे आईना दिखा रही है लेकिन इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश को चौपट प्रदेश कह दिया तो सीएम शिवराज सिंह चौहान इस पर भड़क गए हैं, उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

शिवराज सरकार पर हमलावर है कांग्रेस  

कांग्रेस इस समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी सरकार पर हमलवार है, प्रदेश की खामियां गिनाने में लगी कांग्रेस का दावा है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, लूट, अवैध वसूली जोरों पर है और इसमें सरकार भी शामिल है, मप्र में महिला अत्याचार भी बढ़ रहे हैं लेकिन सरकार मौन है।

कमलनाथ ने मध्य प्रदेश को चौपट कहा, भडके सीएम शिवराज ने किया पलटवार 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कल अपने एक बयान में मध्य प्रदेश को चौपट प्रदेश कह दिया, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश को चौपट कहने पर भड़क गए हैं , उन्होंने कमलनाथ पर निशाना साधा है, शिवराज ने कहा – ये प्रदेश कमलनाथ का है ही नहीं , उनको मध्य प्रदेश से लगाव नहीं है, वे तो बस बदनाम करते हैं।

कमलनाथ के बयान को शिवराज ने प्रदेश और प्रदेश की जनता का अपमान कहा 

सीएम शिवराज ने कहा चौपट प्रदेश कहना मध्य प्रदेश का अपमान है , मध्य प्रदेश की जनता का अपमान है, शिवराज से बैर है तो मुझे गालियां दो मेरा अपमान करो , मध्य प्रदेश का अपमान क्यों करते हो? निशाना साधते हुए शिवराज ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर आरोप लगाये कि प्रदेश को चौपट करने की कोशिश आप लोगों ने की, जनता ये अपमान सहन नहीं करेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews