भाजपा अपने घर का ध्यान रखे, हमारी चिंता न करे: मुख्यमंत्री कमलनाथ

kamalnath-attack-on-BJP-

भोपाल। प्रदेश में सरकारी योजनाओं का सुचारू रुप से संचालन करने के लिए कमलनाथ सरकार एक हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। इस रप बीजेपी ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि कांग्रेस कर्ज को सही गह इस्तेमाल करे। इसपर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा मुझे न समझाए क्या बजट होता है। सरकार की स्थिरता पर सवाल उठाने वाले ही मैदान छोड़ कर भाग गए। 5 साल बाद मप्र को हिसाब किताब दूंगा। 

दरअसल, जय किसान ऋण मुक्त योजना की आवेदन प्रक्रिया के शुभारंभ पर मंगलवार को मुख्यमंंत्री कमलनाथ ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार की स्थिरता पर सवाल उठाने वाले ही मैदान छोड़ कर भाग गए। कोई प्रलोभन नहीं चलने वाला है। मैं पांच साल बाद मध्य प्रदेश के हर वर्ग को हिसाब दूंगा। मैं तो मोदी जी से भी कहता हूं, आप भी जनता को पांच साल का हिसाब दे दीजिए। इस दौरान नाथ ने भाजपा को हिदायत देते हुए कहा अपने घर का ध्यान रखें। हमारी चिंता न करें।

गौरतलब है कि शिवराज सरकार के समय प्रदेश पर करीब दो लाख करोड़ का कर्ज था। पूर्व सरकार ने कर्ज का हवाला देते हुए किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा नहीं की थी। लेकिन कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले ही ये वादा किया था कि सरकार में आते ही वह किसानों का कर्ज माफ करेगी। आज कांग्रेस ने वादे को अंजाम देने के लिए जय किसान ऋण मुक्त योजना की आवेदन प्रक्रिया का शुभारंभ किया। 55 लाख किसानों पर 50 हजार करोड़ का कर्जा माफ होगा। यह योजना 15 जनवरी से शुरू होकर 5 फरवरी तक चलेगी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews