Karnataka Assembly Election Results 2023: रुझानों के बाद कमल नाथ का बड़ा बयान, बोले – “कर्नाटक में सौदेबाजी कर सकती है बीजेपी”

MP CONGRESS Gwalior News

Karnataka Assembly Election Results 2023 :  कर्नाटक में हुए मतदान की गिनती के बाद अब तक सामने आये रुझानों ने स्पष्ट कर दिया है कि यहाँ कांग्रेस सत्ता पर काबिज होने जा रही है। चुनावों के इस नतीजे में कांग्रेस में जोश भर दिया है, पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं लेकिन पार्टी के बड़े नेताओं में अभी भी कुछ आशंका है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने बड़ा बयान दिया है, कमल नाथ ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को समर्थन दिया है लेकिन कर्नाटक में बीजेपी सौदेबाजी और खरीद फरोख्त कर सकती है, उसकी ये राजनीति अभी खत्म नहीं हुई है।

उधर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पार्टी की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा को निशाने पर लिया है। गहलोत ने कहा कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार दिया है अब राजस्थान , मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में इसकी पुनरावृत्ति होगी।

भूपेश बघेल ने कहा भ्रष्टाचार और नफरत के खिलाफ छतीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान से शुरू हुए संदेश को हिमाचल के बाद अब कर्नाटक ने स्वीकार करते हुए देश को रास्ता दिखाया है 2024 में भारत जुड़ेगा नफरत हारेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews