लॉक डाउन: राखी-मास्क-दीपकों की होम डिलेवरी करेंगे रामेश्वर शर्मा, बांटेंगे उत्सव-सुरक्षा किट

लॉक डाउन: राखी-मास्क-दीपकों की होम डिलेवरी करेंगे रामेश्वर शर्मा, बांटेंगे उत्सव-सुरक्षा किट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

5 अगस्त जब प्रभु श्रीराम के मंदिर का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने अयोध्या पहुंचेंगे। इस दिन श्रीराम भक्त अपने अपने घरों को दीपक से रोशन कर प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण का अभिनंदन एवं इस दिन को उत्सव के रूप में मनाने के लिए तैयार है । चूंकि भोपाल में कोरोना संक्रमण की वजह से 4 अगस्त तक लॉक डाउन है तो ऐसे में हुज़ूर विधानसभा से विधायक एवं मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर, हिन्दू वादी नेता रामेश्वर शर्मा ने उत्सव-सुरक्षा किट वितरण करने का फैसला लिया है ।

रामेश्वर शर्मा ने बताया कि वर्षो इंतज़ार के बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर 5 अगस्त को बनने जा रहा है जिसकी आधारशिला प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी रखेंगे इस दिन को हर हिंदुस्तानी हर्षोलाश के साथ मानने की तैयारी में है । शर्मा ने कहा कि लॉक डाउन की वजह से जब भोपाल में बाजार बंद है ऐसे में हमने उत्सव-सुरक्षा किट वितरण का फैसला लिया है । इस उत्सव-सुरक्षा किट में राखी-मास्क एवं दीपकों का वितरण किया जाएगा ।
शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से भोपाल वासियों से अपील करते हुए लिखा है की बंधन सुरक्षा का अभिनंदन प्रभु श्रीराम के मंदिर के लिए हम तैयार है सजग है , शर्मा ने कहा श्रीराम मंदिर निर्माण वाले दिन दीपक जलाकर घर घर को रोशन करें । जिन्हें दीपक की आवश्यकता हो हमे बताएं हम उनके घर पहुंचाएंगे .

युवा सदन कार्यालय पर बन रही उत्सव-सुरक्षा किट

प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा के युवा सदन कार्यालय पर उत्सव-सुरक्षा किट बनायी जा रही है । किट बनाने में प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा स्वयं भी शामिल रहे । उन्होंने कहा कि यह उत्सव की तैयारीयां है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews