Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण की तैयारी पूरी, 26 अप्रैल को 6 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान, रहेगा सार्वजनिक अवकाश

मतदान के दिन 26 अप्रैल को भारत निर्वाचन आयोग के वोटर टर्न आउट एप और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश की वेबसाइट https://ceomadhyapradesh.nic.in पर मतदान प्रतिशत की अद्यतन जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसके माध्यम से नागरिक हर दो घंटे में दर्ज हुए मतदान प्रतिशत के बारे में जानकारी ले सकेंगे। वोटर-टर्न आउट एप नागरिकों को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड करना होगा।
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनावों का दूसरा चरण कल 26 अप्रैल को है, देश की 89 सीटों पर कल सुबह 7 बजे वोट डालने का सिलसिला शुरू होगा, इसमें मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटें भी शामिल हैं, यहाँ सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा,  मप्र राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। निर्वाचन आयोग ने 26 अप्रैल को मतदान वाले क्षेत्रों के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा भी की है।

इन 6 लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को होगा मतदान 

जानकारी के मुताबिक दूसरे चरण में प्रदेश की जिन छह लोकसभा सीटों पर शुक्रवार 26 अप्रैल को मतदान होगा वे हैं टीकमगढ़ (अजा), दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और17 होशंगाबाद, इन सभी सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान सम्पन्न कराने के लिये सभी मतदान दल अपने-अपने मतदान केन्द्रों तक पहुंच गये हैं। मतदान केन्द्र पहुंचने पर मतदान कर्मियों का पुष्पहारों से स्वागत किया गया।

मतदान दिवस को रहेगा अवकाश

मतदाताओं की सुविधा के लिये दूसरे चरण के उपरोक्त छह लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में मतदान दिवस (26 अप्रैल) को सार्वजनिक तथा सामान्य अवकाश रहेगा। राज्य शासन ने संबंधित क्षेत्रों में मतदान के दिन निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 25 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सार्वजनिक अवकाश तथा सामान्य अवकाश घोषित किया है।

यहाँ मिल सकेगी मतदान प्रतिशत की जानकारी

मतदान के दिन 26 अप्रैल को भारत निर्वाचन आयोग के वोटर टर्न आउट एप और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश की वेबसाइट https://ceomadhyapradesh.nic.in पर मतदान प्रतिशत की अद्यतन जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसके माध्यम से नागरिक हर दो घंटे में दर्ज हुए मतदान प्रतिशत के बारे में जानकारी ले सकेंगे। वोटर-टर्न आउट एप नागरिकों को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड करना होगा।

दूसरे चरण में 12 हजार 828 मतदान केन्द्र बनाये गये

दूसरे चरण के छह लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में कुल 12 हजार 828 मतदान केन्द्र बनाये गये है। इनमें 6 सहायक मतदान केन्द्र भी शामिल हैं। दूसरे चरण में 1 हजार 136 मतदान केन्द्र महिला मतदान कर्मियों द्वारा संचालित किये जायेंगे। 498 आदर्श मतदान केन्द्र भी बनाये गये हैं। 32 मतदान केन्द्र दिव्यांग मतदान कर्मियों द्वारा संचालित किये जाएंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews