आखिर क्यूं हज़ारों लोग कर रहे हैं X पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बात, देखिए

मुख्यमंत्री ने साफ़ तौर पर ये संदेश दे दिया है कि मध्य प्रदेश में अराजकता नहीं चलेगी। किसी भी तरह के उपद्रव या हिंसा को रोकने के लिए कठोर कार्रवाई की जाएगी और ऐसी स्थिति बनने पर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, ये बात भी उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दी है। और ऐसा ही एक निर्णय उनके सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने की वजह भी बन गया है।
Trend

CM Mohan Yadav Trending On X : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस वक्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 10 हज़ार पोस्ट के साथ ट्रेडिंग लिस्ट में हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब सीएम यादव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहे हैं, लेकिन आखिर ऐसी क्या वजह बनी बीते दिन जिसके चलते वे एकदम देश में चर्चा का विषय बन गए।

जवाब है सीएम डॉ मोहन यादव द्वारा छतरपुर में पत्थरबाजों पर की गई कठोरतम कार्रवाई। इस कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में जो संदेश दिया वह था “अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी”। इस कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में जो संदेश दिया वह था कि अपनी बात शांति और सद्भाव के साथ रखें, सरकार आपके साथ है लेकिन उपद्रवियों के लिए प्रदेश में सिर्फ और सिर्फ कानून और बुलडोजर सर्वोपरि है। मोहम्मद शहजाद की जमींदोज कोठी का हर पत्थर मानों इस बात की गवाही दे रहा था की प्रदेश में कट्टरता नहीं चलेगी।

क्या है मामला

आपको बता दें मामला था 21 अगस्त मध्य प्रदेश के जिले छतरपुर का जहां एक समुदाय विशेष द्वारा थाने पर धार्मिक भावनाएं आहत होने को लेकर ज्ञापन देने की तैयारी की गई और साथ ही जिसमें धार्मिक भावनाओं को आहत किया था उसकी गिरफ्तारी की मांग की गई। अचानक पूरी भीड़ उपद्रवी हो गई और थाने पर पत्थरों से हमला बोल दिया। इस हमले से न केवल शासकीय संपत्ति को क्षति पहुंची, बल्कि कई पुलिस वाले भी पूरी तरह घायल हुए।

इस घटना के तुरंत बाद ही सीएम डॉक्टर मोहन यादव एक्शन में आए और प्रशासन को पत्थरबाजों को चिन्हित करने के आदेश दिए। इसके बाद सीएम के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन में इस कड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यही वजह है कि आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की यह कार्रवाई पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है और इसे लेकर मोहन यादव X पर ट्रेंड हो रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews