78 हज़ार करोड़ के निवेश प्रस्ताव : यूके,जर्मनी के दौरे से लौटे सीएम डॉ मोहन यादव बोले- “हर पल का उपयोग प्रदेश की बेहतरी के लिए किया”

मध्य प्रदेश में योग्यता, क्षमता, प्राकृतिक संसाधन किसी की कोई कमी नहीं है, और इस भरोसे पर दुनिया में रोजगार के जहाँ भी अवसर मिलेंगे वहां मध्य प्रदेश सबसे पहले खड़ा दिखाई देगा।
Cm mohan yadav return uk germany tour

CM Dr  Mohan Yadav return from uk, germany tour:  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज अपने विदेशी दौरे से लौट आये, वे फरवरी में राजधानी भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए इन्वेस्टर्स को आमंत्रित करने इंग्लैंड और जर्मनी के टूर पर गए थे।

मुख्यमंत्री का मध्य प्रदेश लौटने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और प्रदेश के लिए उनके द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की, दौरे की सफलता से सीएम डॉ मोहन यादव भी खुश दिखाई दिए, उनके मुताबिक इस दौरे में ही मध्य प्रदेश के लिए 78 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मप्र सरकार को मिले हैं ये बड़ी उपलब्धि है।

एक एक मिनट का उपयोग प्रदेश की बेहतरी के लिए किया

डॉ मोहन यादव ने कहा, केवल संभाग ही नहीं एक एक जिले की प्रगति का हमने संकल्प लिया है और हमारी सरकार इसी हिसाब से काम कर रही है, जब सब तरक्की करेंगे तभी प्रदेश तरक्की करेगा, उन्होंने बताया कि इस दौरे में हमने एक एक मिनट का उपयोग प्रदेश की बेहतरी के लिए किया है।

रोजगार के जहाँ भी अवसर मिलेंगे वहां मध्य प्रदेश सबसे पहले 

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की प्रगति के लिए जो प्लान हमने बनाया था हमको उसका रिस्पोंस भी वहां से वैसा ही मिला, मुझे बहुत प्रसन्नता हुई, उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में योग्यता, क्षमता, प्राकृतिक संसाधन किसी की कोई कमी नहीं है, और इस भरोसे पर दुनिया में रोजगार के जहाँ भी अवसर मिलेंगे वहां मध्य प्रदेश सबसे पहले खड़ा दिखाई देगा।

आर्थिक रूप से संपन्न बनकर ही हम मध्य प्रदेश का भला कर सकते हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक रूप से संपन्न बनकर ही हम मध्य प्रदेश का भला कर सकते हैं, हम अपने युवाओं की इच्छाओं को पंख देकर उन्हें उड़ान भरने का अवसर दे सकते हैं, उन्होंने कहा हमने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में माध्यम से संभाग स्तर पर रोजगार के अवसर जुटाए हैं।

यूके और जर्मनी का दौरा सार्थक, मिले 78 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव 

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि मेरा ये दौरा बहुत सफल रहा , इंग्लैड में हमें 60 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले और जर्मनी से हमें 18 हजार करोड़ के प्रस्ताव मिले ये एक बड़ी सफलता है, मुझे उम्मीद है कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट भी सफल रहेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews