फ्लोर टेस्ट में अनुपस्थित रहेंगे कई विधायक!

फ्लोर टेस्ट में अनुपस्थित रहेंगे कई विधायक!

भोपाल। शुक्रवार को मध्य प्रदेश के राजनीतिक भविष्य का फैसला करने वाले विधानसभा के फ्लोर टेस्ट में कई विधायक अनुपस्थित रहेंगे। विधानसभा की कुल सदस्य संख्या 230 में से दो सदस्यों की मृत्यु के कारण अब केवल 228 विधायक बचे थे जिनमें से छह की सदस्यता समाप्त हो चुकी है। इन 222 विधायकों में से बंगलुरु में गए 16 विधायकों का आना भी संभव नहीं लगता। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय में भी इन विधायकों के आने ना आने को लेकर फ्लोर टेस्ट पर कोई असर नहीं पड़ने की बात कही गई है। इसलिए इस बात की व्यापक संभावना है कि यह लोग फ्लोर टेस्ट में अनुपस्थित रहेंगे।

इसके साथ-साथ सूत्रों की मानें तो कुछ अन्य विधायक भी बीजेपी के समर्थन में फ्लोर टेस्ट के समय अनुपस्थित रह सकते हैं। हालांकि कांग्रेस भी दावा कर रही है कि कुछ बीजेपी विधायक उसके संपर्क में हैं और मौका आने पर वे उसका साथ देंगे। लेकिन उसका यह दावा कितना पुख्ता है ,यह फ्लोर टेस्ट के समय ही मालूम पड़ेगा। राजनीतिक पंडितों की मानें तो वर्तमान स्थिति के हिसाब से बीजेपी का पलड़ा भारी लगता है और निरपेक्ष भाव से देखने पर यह साफ लगता है कि अब सत्ता कमलनाथ के हाथ से फिसल रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews