कोरोना काल में ड्यूटी के दौरान शहीद ASI के बेटे को मिली अनुकंपा नियुक्ति

कोरोना काल में ड्यूटी के दौरान शहीद ASI के बेटे को मिली अनुकंपा नियुक्ति

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु ड्यूटी के दौरान संक्रमण से शहीद हुए एएसआई के बेटे को आरक्षक के पद पर पदस्थापना हेतु सोमवार को नियुक्ति पत्र दिया गया। बेटे को पिता के स्थान पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। एडीजी भोपाल जोन उपेन्द्र जैन द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए स्व. अंसार अहमद के बेटे अदनान मुस्तकीम अहमद को जिला पुलिस बल भोपाल में आरक्षक(जीडी) के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति हेतु पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में सोमवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

सहायक उप निरीक्षक स्व. अंसार अहमद को ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने पर 24 जुलाई को भोपाल के चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान 5 अगस्त को उनकी मृत्यु हो गई। उनके परिवार में उनकी धर्मपत्नी के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनके निधन के बाद बेटे को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई और उसका नियुक्ति पत्र सोमवार को दिया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews