आज जनता से रुबरु होंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर सकते है कई बड़े ऐलान

shivraj sarkar

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) आज सोमवार (Monday) को एक बार फिर जनता से सीधे रुबरु होने जा रहे है। खबर है कि वे रात 8 बजे प्रदेश की जनता के नाम महत्वपूर्ण संदेश देंगे। यह प्रसारण दूरदर्शन (Doordarshan) सहित सभी रीजनल एवं सोशल मीडिया (Social Media) चैनल्स पर दिखाया जाएगा।

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज कोरोना (Covid-19) समेत कई बड़े मुद्दों पर बड़े फैसले ले सकते है।प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा 2 लाख पार हो गया है , जो कि चिंता का एक बड़ा विषय बना हुआ है। रोजाना 1500 से ज्यादा नए केस सामने आ रहे है। पिछले 24 घंटे में 1514  नए मरीज सामने आए है और 13 लोगों की मौत हो गई। इंदौर (Indore) में हर दिन 500 तो भोपाल (Bhopal) में 300 से ज्यादा केस मिल रहे है।दोबार लॉकडाउन नही, लेकिन शिवराज सरकार (Shivraj Government) द्वारा लगातार सख्ती की जा रही है, कई जिलों में नाइट कर्फ्यू (Night curfew) लगाया गया है, दुकानों के खोलने और बंद करने के समय में परिवर्तन किया गया है, लापरवाही बरतने वालों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है, बावजूद इसके कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी नजर आ रही है, ऐसे में सरकार चिंतित हो उठी है।

कहा जा रहा है कि संदेश के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज कई बड़े ऐलान कर सकते है।हालांकि जिन जिलों में स्थिति ज्यादा खराब है वहां अधिकारियों को सख्ती से पालन करने को निर्देश दिए गए है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा इन्दौर और भोपाल में अधिक सावधानी बरतनें और ध्यान देने की जरूरत है।इन दो जिलों में ही कन्टेनमेंट जोन बनाये गये है। इन संक्रमण क्षेत्रों को निर्धारित गाइड लाइन (Guideline) का पालन करते हुये 14 दिन की समयावधि पूर्ण होने के पश्चात ही खोला जाये। इन क्षेत्रों के नागरिक संक्रमण से बचाव के उपायों को कड़ाई से अपनायें।वही जबलपुर (Jabalpur), ग्वालियर (Gwalior), रतलाम (Ratlam), विदिशा और धार जिले में पूर्व की तरह सतर्कता रखी जाये। इसके अलावा सीएम ने कहा है कि हर हाल में सागर में कोरोना से मृत्यु दर को राज्य की औसत मृत्यु दर तक लाया जाये।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews