नए नवेले मंत्री के काफिले ने किया हाईवे जाम, कांग्रेस ने साधा निशाना

नए नवेले मंत्री के काफिले ने किया हाईवे जाम, कांग्रेस ने साधा निशाना

भोपाल| मध्य प्रदेश में नए-नए मंत्री बने नेताओं पर वीआईपी कल्चर हावी होता नजर आ रहा है| मंदसौर की सुवासरा से पार्टी ने हरदीप सिंह डंग को मंत्री बनाया है| जो अपने काफिले के साथ निकले तो हाईवे को जाम कर दिया| इस जाम में एम्बुलेंस भी फंसी रही| कांग्रेस ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए सरकार पर निशाना साधा है|

वीडियो में एक शख्स बता रहा है कि पिपल्यामंडी पर मंत्री ने हाईवे पर जाम लगा दिया है| एक तरफ जाम लगा हुआ है और दूसरी तरफ मंत्री का काफिला है, इस जाम में एक एम्बुलेंस भी फंसी हुई है| कांग्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा-‘जनता से खिलवाड़ जारी है: बग़ैर जनमत के मंत्री बने बैंगलोर रिटर्न ने अपनी राजनीति चमकाने के लिये नेशनल हाईवे का ट्रेफ़िक रूकवा दिया जिसमें जनता के साथ एम्बुलेंस भी फँसी रही। शिवराज जी, ना तो ये जनसेवक हैं और ना ही जनप्रतिनिधि हैं, फिर जनता को क्यों प्रताड़ित किया जा रहा है..?

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews