मप्र में फिर बिगड़ी स्थिति, 245 नए पॉजिटिव, इन जिलों में तेजी से बढ़ रहे केस

मप्र में फिर बिगड़ी स्थिति, 245 नए पॉजिटिव, इन जिलों में तेजी से बढ़ रहे केस

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कुछ दिनों के नियंत्रण के बाद अब कोरोना (Corona) फिर बेकाबू होता जा रहा है| भोपाल समेत ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है| संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 245 नए पॉजिटिव मिले हैं|

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 7844 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 85 रिजेक्ट हो गए। 7599 नेगेटिव लेकिन 245 पॉजिटिव मिले। पिछले 24 घंटे में 8 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ मरने वालों की संख्या 589 हो गई है। प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 14106 पहुँच गया है|

गुरूवार को कोरोना संक्रमित 160 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए| इसी के साथ अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या 10815 हो गई। भोपाल में तीन और मुरैना में एक के साथ पूरे मध्यप्रदेश में 8 लोगों की मौत हुई है। भोपाल में 54 मुरैना में 57 ग्वालियर में 15 दतिया में 14 और भिंड में 10 पॉजिटिव सामने आये हैं| मुरैना में 57 पॉजिटिव के साथ एक्टिव मामलों की संख्या 352 हो गई है। यहां लगातार स्थिति गंभीर होती जा रही है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews