MP Board : 10वीं और 12वीं की परीक्षा पर अपडेट, इस तारीख से शुरू होंगे प्रैक्टिकल, गाइड लाइन जारी

MP Board

MP Board 10th and 12th exam : माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हो रहे  विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी अपडेट है, एमपी बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है और इसके लिए गाइड लाइन भी जारी कर दी है, बोर्ड ने इस अपडेट की जानकारी को अपनी ऑफिशियल बेवसाईट पर भी अपलोड कर दिया है।

इन तारीखों में होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं 

परीक्षा नियंत्रक के हस्ताक्षर से जारी आदेश में बताया गया है कि बोर्ड की वर्ष 2024 की 10वीं (हाईस्कूल), 12वीं (हायर सेकेंडरी) की परीक्षा एवं पूर्व प्राथमिक प्रशिक्षण प्रशिक्षण पत्रोपाधि शारीरिक प्रशिक्षण परीक्षा के नियमित (रेगुलर) छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा (प्रैक्टिकल एक्जाम) उनसे संबंधित अध्ययनरत शालाओं में होंगी, स्वाध्यायी (प्राइवेट) छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं परीक्षा केंद्र में ही 6 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक और नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं अध्ययनरत संस्था में 5 मार्च से 20 मार्च 2024 तक होंगी।

प्रैक्टिकल कराने वाली संस्थाओं के नाम भी आदेश में 

इस आदेश में प्रैक्टिकल परीक्षाओं से सम्बंधित गाइड लाइन की डिटेल दी गई है, जिन संस्थाओं को इसकी जिम्मेदारी दी गई है उस संस्था (स्कूल ) का नाम भी आदेश में दिया गया है, किसी भी संशय की स्थिति में छात्र बोर्ड की वेबसाईट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं, स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए हम आदेश की कॉपी भी यहाँ पेस्ट कर रहे हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews