MP Board 2026: कक्षा 10वीं-12वीं के विद्यार्थी ध्यान दें, द्वितीय परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की तारीख बढ़ी, जानें डिटेल

MP Board 2026 द्वितीय परीक्षा को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत आयोजित किया जा रहा है। परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं (practical exams) आवंटित केन्द्रों पर 7 से 25 मई के बीच आयोजित की जाएंगी।
MP Board 2nd Exam 2026

MP Board

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षाओं में अनुपस्थित ,अनुत्तीर्ण या असफल रहने वाले विद्यार्थियों अथवा अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होने वाले या अपने अंकों में सुधार करवाने वाले विद्यार्थियों के लिए एक और मौका दिया है, ऐसे विद्यार्थी मई 2026 में होने वाली ‘द्वितीय परीक्षा’ या पूरक परीक्षा (Second Examination) में शामिल हो सकते हैं। अच्छी खबर ये है कि राज्य शासन ने अब ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख को बढाकर 26 अप्रैल कर दिया है अभी ये 22 अप्रैल थी, विद्यार्थी MPOnline पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव बुद्धेश कुमार वैद्य ने जानकारी देते हुए बताया शासन के विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते ही एक बड़ा फैसला लिया है, शासन ने 2026 में आयोजित होने वाली हाई स्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) द्वितीय परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ा दी है, अब विधय्र्थी 26 अप्रैल तक वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं पहले ये तारीख 22 अप्रैल थी। बोर्ड ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए हैं।

7 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं 

  • कक्षा 10वीं की द्वितीय परीक्षाएं 7 मई से 19 मई तक आयोजित की जायेंगी।
  • इसी तरह कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 7 से 25 मई तक आयोजित की जाएंगी।
  • ​परीक्षा का समय सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा।
  • विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 08:30 बजे तक पहुंचना जरूरी होगा ।

10वीं द्वितीय परीक्षा का टाइम टेबल 

  • 7 मई: हिंदी
  • 8 मई: मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, चित्रकला, गायन, वादन, तबला, पखावज, कंप्यूटर
  • 9 मई: उर्दू
  • 11 मई: गणित (स्टैंडर्ड व बेसिक)
  • 12 मई: एनएसक्यूएफ के विषय
  • 13 मई: संस्कृत
  • 14 मई: सामाजिक विज्ञान
  • 16 मई विज्ञान
  • 19 मई: अंग्रेजी

12वीं द्वितीय परीक्षा टाइम टेबल 

  • 7 मई: बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला पखावज
  • 8 मई: हिंदी
  • 9 मई: रसायन, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एलिमेंट ऑफ साइंस एंड मैथेमेटिक्स, ड्राइंग एवं पेंटिंग, गृह प्रबंध पोषण व वस्त्र विज्ञान
  • 11 मई: एनएसक्यूएफ के विषय, शारीरिक शिक्षा, एआई
  • 12 मई: भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बैंडरी, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास
  • 13 मई : भूगोल, क्रॉप प्रोडक्शन, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, विज्ञान एवं स्वास्थ्य
  • 14 मई : कृषि, होम साइंस, एकाउंटेंसी
  • 15 मई : संस्कृत
  • 16 मई : अंग्रेजी
  • 18 मई: बायोलॉजी
  • 19 मई: ड्राइंग एंड डिजाइन
  • 20 मई: समाजशास्त्र
  • 21 मई: गणित, मनोविज्ञान
  • 22 मई: इंफारमेटिक प्रैक्टिसेस
  • 23 मई: उर्दू, मराठी
  • 25 मई: राजनीति शास्त्र

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews