MP School : कक्षा चौथी से 8वीं के छात्रों के लिए अपडेट, अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की डेट में बदलाव, नया टाइम टेबल जारी, देखें यहां

mp school exam

MP Board/MP School : मध्य प्रदेश के कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है।स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित सरकारी स्कूलों में कक्षा 4 से लेकर कक्षा 8 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के टाइम टेबल में
बदलाव किया गया है। राज्य शिक्षा केंद्र ने नई संशोधित समय सारणी भी जारी कर दी है।

दिसंबर में होंगे एग्जाम

राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल से जारी आदेश के तहत कक्षा चौथी से आठवीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन दिनांक 20 दिसंबर से 28 दिसंबर तक होगा। पांचवी और आठवीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षा अब 20 से 28 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी । इसमें कक्षा चार से पांच के लिए परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा कक्षा छह से आठ के लिए दोपहर दो से शाम 4:30 बजे तक रखा गया है।

कब होंगे कौन से पेपर

इसके तहत 20 दिसंबर बुधवार को सभी कक्षाओं की प्रथम भाषा हिंदी-अंग्रेजी, 21 दिसंबर को गणित, 22 को द्वितीय भाषा अंग्रेजी-हिंदी, 23 को कक्षा चार और पांच का पर्यावरण तथा कक्षा छह से आठ का विज्ञान, 27 को तृतीय भाषा संस्कृत तथा 28 दिसंबर को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित होगी। छात्र अधिक स्पष्टता के लिए नीचे दिए गए टाइम टेबल को पढ़ सकते है।

4th to 8th class Half Yearly Exam Time Table

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews