MP Board: 10वीं-12वीं छात्रों के लिए नई अपडेट, इस दिन जारी होंगे नतीजे! ऐसे करें डाउनलोड

mp board mpbse

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।MP Board MPBSE. मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board of Secondary Education) के 10वीं और 12वीं  के छात्रों की इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है।  1 करोड़ 30 लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पूरा किया जा चुका है, जिसके लिए 30 हजार से अधिक शिक्षक लगाए गए थे। ऐसे में मंडल द्वारा कभी भी 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2022 की तारीख और टाइम घोषित किया जा सकता है। संभावना जताई जा रही है कि 25 अप्रैल तक मंडल रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर विजिट कर रिजल्ट देख पाएंगे।

यह भी पढ़े.. MP College: अतिथि विद्वानों को बड़ी राहत, उच्च शिक्षा विभाग ने दिए ये निर्देश, नहीं लगेगी ड्यूटी

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा इस बार 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च 2022 और 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 18 लाख छात्र शामिल हुए थे।बोर्ड ने भले ही रिजल्ट को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया है, लेकिन सुत्रों की मानें तो मण्डल द्वारा रिजल्ट का ऐलान इसी माह के आखिर तक कर दिया जाएगा।संभावना जताई जा रही है कि 25 अप्रैल या उसके बाद कभी भी करीब 12 बजे रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।परिणाम जारी होने के बाद छात्रों को जन्म तिथि व रोल नंबर की जरूरत होगी, यदि रोल नंबर नहीं याद है तो अभी से प्रवेश पत्र निकालकर रख लीजिए क्योंकि उसमें रोल नंबर मिल जाएगा।

यह भी पढ़े.. IMD Alert: 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, 11 राज्यों में बारिश की चेतावनी, 10 राज्यों में लू का अलर्ट

इतना ही नहीं रिजल्ट मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की उपस्थिति में जारी किया जाएगा। आमतौर पर परीक्षाएं खत्म होने के 40 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी कर दिया जाता है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में परिणाम जारी किए जा सकते है। खास बात ये है कि इस बार बोर्ड द्वारा 10वीं-12वीं के विभिन्न प्रश्न पत्रों में गड़बड़ियां पाए जाने पर छात्रों को बोनस अंक मिलेंगे । वही हाई स्कूल और उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं के लिए, 80 अंक थ्योरी सब्जेक्ट्स के लिए और 20 नंबर प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क के लिए दिए जाएंगे। ऐसे में छात्रों को सलाह है कि वो ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहे, ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए।

MP Board 10th 12th Result 2022 ऐसे करें चेक

स्टेप 1- छात्र सबसे पहले एमपी बोर्ड की ऑफशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर विजिट करें।
स्टेप 2- होम पेज पर 10वीं और 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- फिर एक नया पेज खुलकर सामने आएगा।
स्टेप 4- पेज पर रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर लॉगइन करें।
स्टेप 5- अब आपका रिजल्ट पेज पर प्रदर्शित हो जाएगा।
स्टेप 6- रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews