IMD Alert: 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, 11 राज्यों में बारिश की चेतावनी, 10 राज्यों में लू का अलर्ट

imd weather

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।IMD Weather Update Today. देश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है।एक तरफ उत्तर, पश्चिमी और मध्य भारत में गर्मी पड़ रही है।  राजस्थान, गुजरात समेत कई राज्यों तेज गर्मी और लू ने लोगों को बेहाल कर रखा है वही दूसरी तरफ असम, कर्नाटक, तमिलानाडु समेत साउथ समेत कई राज्यों में बारिश जारी है। इधर, असम में तेज बारिश और तूफान के चलते अबतक 19 लोगों की मौत हो गई है। इधर, अगले 24 घंटे में एक नया पश्चिमी विक्षोक्ष सक्रिय होने वाला है।

यह भी पढ़े.. MPPSC: इंजीनियरिंग और डेंटल सर्जन परीक्षा पर आई बड़ी अपडेट, उम्मीदवारों के लिए जानना जरूरी

भारतीय मौसम विभाग (IMD Update Today) के मुताबिक, आज सोमवार 18 अप्रैल से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। पंजाब, ओडिशा, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, विदर्भ और पश्चिम बंगाल में लू चलने की संभावना है। मंगलवार को भी इन इलाकों में लू चलने के आसार है। वही पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चल सकती है।

स्काइमेट के मुताबिक, 19 अप्रैल तक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत पहुंचने की संभावना है, ऐसे में हिमाचल, उत्तराखंड में 19 से 21 अप्रैल के बीच कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। पंजाब व उत्तरी राजस्थान में 19 और 20 अप्रैल को और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 और 21 अप्रैल को कुछ-कुछ जगहों पर बूंदाबादी हो सकती है।

यह भी पढ़े.. लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन- 358 कर्मचारियों का वेतन रोका, नोटिस जारी कर मांगा जवाब

आईएमडी के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वही शेष पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय पर हल्की  बारिश तो तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में भारी बारिश की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार, हिमालय के कुछ इलाकों, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में कई जगहों पर तेज गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तेलंगाना, केरल में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वही असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु में बिजली चमकने की संभावना है। इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी कर्नाटक के इलाकों भारी बारिश की संभावना है।

24 घंटे में एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

स्काईमेट के अनुसार, वर्तमान में एक साथ कई सिस्टम एक्टिव है। उत्तरी राजस्थान और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र, निचले स्तरों पर एक ट्रफ रेखा विदर्भ से मराठवाड़ा होते हुए उत्तर आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र के आसपास के हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके चलते मौसम में बार बार बदलाव हो रहा है कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है।इधर, 19 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करेगा, जिसके तापमान में राहत मिल सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews