MP Board: छात्रों के लिए काम की खबर, 10वीं-12वीं के रिजल्ट पर आई बड़ी अपडेट

mp board mpbse

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।MP Board MPBSE 10th-12th. मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board of Secondary Education) के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। मध्यप्रदेश बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के छात्रों का रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10वीं-12वीं का रिजल्ट इसी महीने के अंत में जारी किया जाएगा। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे।हालांकि बोर्ड ने अभी तक कोई पुष्टी नहीं की है।

यह भी पढ़े.. MP की इन सड़कों पर टोल टैक्स लगाने की तैयारी, ये रहेंगी दर, इन्हें मिलेगी छूट

MP Board की 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च 2022 और 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 18 लाख छात्र शामिल हुए थे ।इसमें 10वीं में 10 लाख  और 12वीं में 7 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे । हाई स्कूल और उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं के लिए, 80 अंक थ्योरी सब्जेक्ट्स के लिए और 20 नंबर प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क के लिए दिए जाएंगे। रिजल्ट घोषित होने के बाद एमपी बोर्ड परिणाम वेबसाइट्स mpresults.nic.in, mpbse.nic.in पर उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़े.. MP Government Job: 82 पदों पर निकली भर्ती, 11 अप्रैल से आवेदन होंगे शुरू, जानें आयु-पात्रता

माना जा रहा है कि 10वीं के परीक्षा परिणाम पहले जारी किए जाएंगे, क्योंकि आम तौर पर एमपी बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा परीक्षा समाप्‍त होने के एक माह के भीतर कर दी जाती है और इसलिए 10वीं के रिजल्‍ट 20 अप्रैल से पहले घोषित हो सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे MPBSE ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहे, किसी भी किसी भी फेक न्यूज पर भरोसा न करें।  ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल में रिजल्ट (MP Board 10th-12th Result) किया जा सकता है।

बोर्ड परीक्षा के परिणाम (MP Board 10th Result) आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किए जाएंगे, जहां से छात्र-छात्राएं नतीजे चेक कर सकते हैं। 

  • आधिकारिक वेबसाइट- mpresults.nic.in, mpbse.nic.in पर जाएं।
  • 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम 2022 पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि का प्रयोग करें।
  • एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे स्क्रीन पर आ जाएंगे।
  • एमपी बोर्ड 10 वीं, 12 वीं के स्कोर कार्ड डाउनलोड करें, प्रिंट आउट लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews