Hindi News

MP Budget 2026-27: सीएम डॉ मोहन यादव बोले- समृद्ध, संपन्न, सुखद, सांस्कृतिक मध्य प्रदेश के सपने को साकार करने वाला है बजट

Written by:Atul Saxena
Published:
Last Updated:
सीएम ने कहा सबसे खास बात ये है कि इस साल भी हमने  एक रुपये भी टैक्स नहीं बढ़ाया गया, जब से सरकार बनी, तब से कोई टैक्स नहीं बढ़ाया, सरकार ने कर को लेकर बेहतर प्रबंधन किया है रोजगार के लिये कई प्रावधान किये है।
MP Budget 2026-27: सीएम डॉ मोहन यादव बोले- समृद्ध, संपन्न, सुखद, सांस्कृतिक मध्य प्रदेश के सपने को साकार करने वाला है बजट

CM Dr Mohan Yadav

मध्य प्रदेश सरकार ने आज वर्ष 2026-27 के लिए बजट की घोषणा की है, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में प्रदेश का पहला पेपरलेस और देश का पहला रोलिंग बजट पेश किया, वित्तमंत्री ने बजट को टैबलेट से बजट पढ़ा। सरकार के अनुसार यह मॉडल गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी को केंद्र में रखकर औद्योगीकरण और अधोसंरचना विस्तार की दिशा में आगे बढ़ने की रणनीति है। बजट का मुख्य फोकस किसान कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, युवा सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार पर केंद्रित है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सरकार के बजट की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परिभाषित  “ज्ञान (GYAN) से इसे और आगे बढ़ाते हुए ज्ञानी (GYANI)” किया है अर्थात इसमें आई से इंडस्ट्री भी जोड़ा है। उन्होंने कहा यह देश का पहला रोलिंग बजट है जिसमें हमें अगले दो साल का खाका खींचा है ।

मुख्यमंत्री ने कहा बजट में 2026–27 के लिए 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ का प्रावधान किया गया है ये साल हमने कृषि कल्याण को समर्पित किया है  बजट में किसान कल्याण के लिये 1 लाख 15 हजार से ज़्यादा राशि का प्रावधान किया है सीएम ने कहा 30 फीसदी ग्रोथ से राज्य आगे बढ़ रहा है सरकार ने पूंजीगत व्यय में प्रबंधन किया है।

सीएम ने की बजट की तारीफ कही ये बड़ी बात 

मुख्यमंत्री ने बजट की तारीफ करते हुए कहा कि समृद्ध मध्य प्रदेश, संपन्न मध्य प्रदेश, सुखद मध्य प्रदेश और सांस्कृतिक मध्य प्रदेश के सपने को साकार करने वाला है ये बजट, सीएम ने कहा बगैर संस्कृति के हमारा राज्य अधूरा है और सुखद संपन्न से गरीबी के लड़ने का युवाओं को हौसला दिलाने का और इसी आधार पर समृद्धि का मार्ग धारण करने का हमारा संकल्प है।

2027 तक बढ़ाएंगे लाड़ली बहना की राशि  

मुख्यमंत्री ने कहा सर्वस्पर्शी, समावेशी विकास, सुशासन, पर्यावरण, पर्यटन और सांस्कृतिक पुनरोत्थान पर हमने इस बजट में फोकस किया है।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि हम किसी योजना को बंद नहीं कर रहे, उन्होंने दोहराया कि 2027 तक  लाड़ली बहना की राशि बढ़ाएंगे हमने जो वादा किया है, उसे हम निभाएंगे।

सरकार ने एक रुपया टैक्स नहीं बढ़ाया 

सीएम ने कहा सबसे खास बात ये है कि इस साल भी हमने एक रुपये भी टैक्स नहीं बढ़ाया गया, जब से सरकार बनी, तब से कोई टैक्स नहीं बढ़ाया, सरकार ने कर को लेकर बेहतर प्रबंधन किया है रोजगार के लिये कई प्रावधान किये है। उन्होंने जानकारी दी कि देश में सबसे ज्यादा पर्यटक एमपी में आये आने वाले समय में ये संख्या बढ़ेगी, मुख्यमंत्री ने  श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ‘गामिनी’ द्वारा 3 शावकों को जन्म देने पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर अब 38 हो गई है। यह पूरे देश के लिए वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews