MP उपचुनाव : कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश महासचिव डॉ एनपी पटेल BJP में शामिल

bjp

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश उपचुनाव (Madhya Pradesh by-election) का ऐलान हो चुका है, 3 को मतदान और 10 को परिणाम आएंगे। लेकिन इसके पहले प्रदेश में दल-बदलने का सिलसिला जारी है। चुनावी सरगर्मियों के बीच राजनैतिक दल एक दूसरे के कद्दावर नेताओं को तोड़ अपने पाले में शामिल करने में जुटे है। अब BJP ने कांग्रेस (Congress) को एक और बड़ा झटका दिया है। प्रदेश महाचिव डाॅ एनपी पटेल (Dr. NP Patel) को कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है।

 यह भी पढ़े…कांग्रेस को तिहरा झटका, तीन बड़े नेताओं ने छोड़ी पार्टी, भाजपा के कार्यक्रम में ली सदस्यता

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने डॉ. एनपी पटेल को बीजेपी की सदस्यता दिलाई है। एनपी पटेल के साथ कुशवाहा समाज के कई कार्यकर्ता भी बीजेपी में शामिल हुए हैं।कांग्रेस के लिए यह बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है।वही उपचुनावों के मतदान से पहले पटेल का बीजेपी में शामिल होना बड़ा मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है, क्योंकि डाॅ एनपी पटेल कुशवाहा समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी में शामिल होने से सियासी गलियारों में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है।

यह भी पढ़े..  मप्र उपचुनाव: कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, रमेश इटौरिया ने दिया इस्तीफा

बता दे कि हाल ही में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री व शिवपुरी जिले के करेरा विधानसभा से पूर्व विधायक शकुंतला खटीक (Shakuntala Khatik) BJP में शामिल हो गई थी। पूर्व विधायक खटीक को दिल्ली में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने BJP की सदस्यता दिलाई थी।इसके पहले ग्वालियर विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदार वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव अशोक शर्मा को पार्टी ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था।

यह भी पढ़े …उपचुनाव : विंध्य में कांग्रेस को बड़ा झटका, श्रीकांत चतुर्वेदी ने थामा भाजपा का दामन

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews