MP College: केन्द्र को भेजा प्रस्ताव, जुलाई में पूरा होगा काम, छात्रों को ऐसे मिलेगा लाभ

College higher education department

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के कॉलेज छात्रों (MP College Student) के लिए अच्छी खबर है। शासकीय यूनानी महाविद्यालय का कन्या छात्रावास हर हाल में जुलाई से शुरू हो जाएगा और आय के स्त्रोत भी बढ़ाये जाएंगे, ताकी छात्रों को रोजगार मिल सके।वर्ष 2022-23 से महाविद्यालय में यूनानी के पीजी कोर्स प्रारंभ किये जाने का भी प्रस्ताव केन्द्रीय आयुष मंत्रालय को भेजा गया है।इसकी जानकारी यूनानी महाविद्यालय एवं चिकित्सालय की बैठक में दी गई ।

यह भी पढ़े… MPPEB : उम्मीदवारों का इंतजार हुआ खत्म, रिजल्ट जारी, यहां करें डाउनलोड

आयुष राज्य मंत्री रामकिशोर कांवरे (Ramkishore Kavre) ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि भोपाल के हमीद सै. जियाउल हसन शासकीय स्वशासी यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय के कन्या छात्रावास भवन के निर्माण को पूरा कर हर हाल में जुलाई माह से शुरू किया जाए और महाविद्यालय परिसर में जल्द ही हर्बल गार्डन विकसित भी किया जाए।उन्होंने केन्द्रीय आयुष मंत्रालय में लंबित प्रस्तावों की समीक्षा की और कहा कि यूनानी चिकित्सालय की आय के स्त्रोत बढ़ाये जाएँ। महाविद्यालय के छात्रों को रोजगार मिले, इसके लिये उनकी काउंसलिंग की व्यवस्था हो।

बताया गया कि महाविद्यालय परिसर में करीब सवा 5 करोड़ की लागत से 180 सीटर कन्या छात्रावास भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। परिसर में करीब पौने 2 करोड़ की लागत से यूनानी हम्माम बनाये जाने का भी प्रस्ताव है। हम्माम में हड्डी रोग से जुड़े रोगों के इलाज की बेहतर व्यवस्था होती है। यूनानी महाविद्यालय में पोस्ट ग्रेज्यूएशन के कोर्स प्रांरभ करने के लिये पौने 2 करोड़ की लागत से यूनानी लेब तैयार किये जाने का भी प्रस्ताव है।

यह भी पढ़े.. MP College: ऑनलाइन मोड हो सकती है कॉलेज की परीक्षाएं, गृह मंत्री ने दिए संकेत

बताया गया कि महाविद्यालय में 300 छात्रों के अध्ययन की व्यवस्था है। यहाँ यूनानी चिकित्सा पद्धति के हर्बल गार्डन विकसित करने के लिए 2 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। महाविद्यालय द्वारा यूनानी चिकित्सा पद्धति को जन-सामान्य तक पहुँचाने के लिए राजधानी के नजदीक तीन गाँव बरखेड़ा नाथू, मुगालिया छाप और सिकन्दराबाद को गोद लिया गया है। इन गाँवों में निरन्तर यूनानी चिकित्सा पद्धति के शिविर लगाकर लगाये जा रहे हैं। प्राचार्य डॉ. मेहमूदा बेगम ने बताया कि वर्ष 2022-23 से महाविद्यालय में यूनानी के पीजी कोर्स (PG Course) प्रारंभ किये जाने का प्रस्ताव केन्द्रीय आयुष मंत्रालय (Union Ministry of AYUSH) को भेजा गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews