MP Politics: क्या राज्यसभा चुनाव के बाद फिर लग जाएगा लॉकडाउन..?

MP Politics: क्या राज्यसभा चुनाव के बाद फिर लग जाएगा लॉकडाउन..?

भोपाल।

एमपी (Madhypradesh) में राज्यसभा चुनाव(rajyasabha election) से पहले सियासी पारा हाई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर सोशल मीडिया वार(social media war) चल रहा है।दोनों ही दल दूसरी सीट के लिए एडी से चोटी तक का जोर लगा रहे है।इसी बीच एमपी कांग्रेस(mp congress) का एक ट्वीट चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव के बाद बीजेपी(bjp) दोबारा से लॉकडाउन लगा देंगी।हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।लेकिन इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर अच्छी खासी हलचल मचा दी है।

दरअसल, सत्ता से हटने के बाद से ही कांग्रेस ट्विटर के माध्यम से पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Former Union Minister Jyotiraditya Scindia) और मुख्यमंत्री शिवराज (Chief Minister Shivraj) समेत बीजेपी का जमकर घेराव कर रही है। अब एमपी कांग्रेस ने अपने ट्वीटर हैंडलर से दावा किया है कि ”लॉकडाउन-जनता के लिये नहीं, राज्यसभा चुनाव के लिये हटाया है।चुनाव पूरा होने दो, फिर लॉकडाउन हो जायेगा। “ग़ज़ब की सत्ता हवस है”इतना ही नही कांग्रेस ने अपने अगले ट्वीट में कहा है कि बीजेपी ने पहले सरकार गिराने के लिये लॉकडाउन रोका और अब विधायक ख़रीदने के लिये लॉकडाउन हटा रही है। जिस लॉकडाउन को आप कोरोना से बचाव समझते हैं, वो बीजेपी की सत्ताभूख का नया औज़ार है।

बीजेपी नेता ने किया पलटवार

कांग्रेस के इस ट्वीट पर बीजेपी नेता हितेश वाजपेई ने रिट्वीट किया है और लिखा है कि क्या राज्यसभा चुनाव से सत्ता तय होगी मूर्खराज?

ट्वीट के बाद यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

-अजय पोद्दार3.8K#प्रशासक समिति के यूजर ने लिखा है-इमरजेंसी इयाद है कि भूल गेया चमचो
SC का आदेश को नही माना गेया था और रातों रात इमरजेंसी लगा दिया गेया था पूरे देश मे
इयाद तो है ना।
-भवानी सिंह नाम के यूजर ने लिखा है- राजस्थान मे तुम्हारी सरकार है तुमने क्यों हटाया है।
-कट्टर भगवाधारी हिन्दू यूजर ने लिखा है-लॉकडाउन हो दिक्कत , लॉकडाउन न हो तो भी दिक्कत। वह कांग्रेसी नेताओं की राजनीति।
-सुरेश कुमार शर्मा यूजर ने लिखा है कि वाह! इतनी ख़ुफ़िया जानकारी। अपने विधायकों को ही बचा लेते ।कितना अच्छा रहता।

19 को होना है राज्यसभा चुनाव

लॉक डाउन के चलते लम्बे समय से मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है।सदन में अभी भाजपा के विधायकों की संख्या 107 और कांग्रेस विधायकों की संख्या 92 है। चार निर्दलीय, दो बसपा और एक सदस्य सपा के हैं। 230 सदस्यीय विधानसभा के 206 विधायक मतदान करेंगे। एक सीट को जीतने के लिए 52 विधायकों की जरूरत होगी। ऐसे में बीजेपी के पास अकेले 107 विधायक हैं।  दिग्विजय सिंह, प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया का कार्यकाल नौ अप्रैल को समाप्त हो जाने के बाद से तीनों सीटे रिक्त है। बीजेपी की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया और डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी राज्यसभा के उम्मीदवार हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया ने नामांकन भरा है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फूलसिंह बरैया और सुमेर सिंह सोलंकी के भाग्य का फैसला होना है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये सातों किसको वोट करते है।

पहले भी वायरल हो चुका है मैसेज

इधर सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि 15 जून के बाद देश में दोबारा संपूर्ण लॉकडाउन किया जा सकता है, हालांकि पीआईबी ने इसका खंडन किया है और कहा है कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही एक फोटो में दावा किया जा रहा है कि गृह मंत्रालय द्वारा ट्रेन और हवाई यात्रा पर प्रतिबंध के साथ 15 जून से देश में फिर से पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जा सकता है। यह फेक है। फेक न्यूज़ फैलाने वाली ऐसी भ्रामक फोटो से सावधान रहें।

(भोपाल से पूजा खोदाणी की रिपोर्ट)

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews