
Jitu Patwari’s warning to PM Modi
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए किये गए इंतजामों पर PM Modi को निशाने पर लिया है, जीतू पटवारी ने इसकी तुलना युद्ध के हालात से की है, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, आप युवाओं की बात सुनो, उन्हें रोको मत, वर्ना जितना दबाओगे उतनी ताकत से विद्रोह होगा।
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े कांग्रेस और गठबंधन के नेता स्पष्ट कह चुके हैं कि वे इससे कम स्वीकार नहीं करेंगे, वोट चोरी के खिलाफ चल रहे आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी कल पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और इंडी गठबंधन के साथियों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले थे, उन्होंने मीडिया से कहा राष्ट्रपति ने उनसे वोट कचोरी एक सबूत मांगे हैं।
राहुल गांधी लगातार वोट चोरी और ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, पिछले दिनों राहुल गांधी के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, नेता, सांसद चुनाव आयोग पहुंचे थे वे ज्ञानेश कुमार और अन्य चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते थे लेकिन जब उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई तो उन्होंने वहा प्रदर्शन किया फिर अगले दिन जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया और उसके अगले दिन राजघाट पर धरना दिया।
राहुल गांधी के अलावा CJP भी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रही है, आज इसी मांग को लेकर सीजेपी ने जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट का कॉल दिया था, देश भर के युवाओं से इसमें जुटने की अपील की थी लेकिन दिल्ली पुलिस ने जनता का हवाला देते हुए मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए , ट्रेने रद्द कर दिए , बॉर्डर पर प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया, इसे लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा हमला किया है।
बॉर्डर पर युद्ध जैसा माहौल तैयार करना, डरी हुई सरकार के काम का तरीका
जीतू पटवारी ने कहा ट्रेने रद्द करना, हॉउस अरेस्ट करना, कीलें बिछाना, बॉर्डर पर युद्ध जैसा माहौल तैयार करना, एक डरी हुई सरकार के काम का तरीका है , उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी अब भी वक्त है देश जानना चाहता है वोट चोरी क्यों हुई?किसने की , कौन अपराधी है ? हम जानते हैं ज्ञानेश कुमार अपराधी हैं उन्हें सरकार पद से हटाये, सरकार अपना दयित्व निभाए वर्ना कांग्रेस महाभियोग तो लेकर आयेगी ही।
जो गलती करेगा उसे सजा मिलेगी आपने गलती की है तो सजा भोगनी पड़ेगी
उन्होंने कहा देश के युवा यदि जंतर मंतर पर अपनी बात कहना चाहते हैं तो ये उनका अधिकार है उन्हें ये हक़ संविधान ने दिया है, उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा, जितना दबाओगे ज्यादा ताकत से विद्रोह चालू हो जायेगा, दिल्ली में रोकोगे तो मध्यप्रदेश के शहरों में शुरू हो जायेगा देश के सभी शहरों में चालू हो जायेगा इसलिए मैं कहना चाहता हूँ, बात सुनो रोको मत,दबाओ मत, ये देश हम सबका है जो गलती करेगा उसे सजा मिलेगी आपने गलती की है तो सजा भोगनी पड़ेगी।
वोट चोर मोदी सरकार अभी वही कर रही है, जो चुराई हुई कुर्सी पर बैठा, डरा हुआ, कमजोर शासक हमेशा करता आया है!
तानाशाह लिखकर रख लें! देशद्रोही/अपराधी ज्ञानेश कुमार को हटना पड़ेगा! युवाओं को दबाने से विद्रोह और भड़केगा!@BJP4India | @narendramodi pic.twitter.com/GEiCZfGPOU
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) October 10, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

