MP Corona: मप्र में आज 3038 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 37 हजार, जानें अपने जिले की स्थिति

mp corona today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में दिनों दिन कोरोना वायरस (MP Corona Today) के आंकड़ों में कमी आ रही है, हालांकि मौत का आंकड़ा थमने नाम नहीं ले रहा है। आज 8 फरवरी 2022 को आई रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में 3083 नए कोरोना पॉजिटिव (MP Corona Update Today) और 4 की मौत दर्ज की गई है।इसमें 3 इंदौर में दर्ज की गई है। राहत की बात ये है कि 6527 मरीज डिस्चार्ज भी हुए है। वर्तमान में संक्रमण दर 4.00% के आसपास और रिकवरी रेट 92.00% बना हुआ है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए काम की खबर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया ये आदेश

आज 8 फरवरी 2022 को आई रिपोर्ट्स के अनुसार, 3945 नए कोरोना पॉजिटिव (MP Corona Report Today) में से इंदौर में 335, भोपाल में 610, ग्वालियर में 28, जबलपुर में 160, रायसेन 111, सागर में 120, विदिशा में 138 बाकी अन्य जिलों में मिले है। इसके बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 37143 हो गई है। इसके साथ ही 4 मौते दर्ज की गई है, जिसमें इंदौर में 3, भोपाल में 1 मौत रिपोर्ट की गई है ।तीसरी लहर में मध्य प्रदेश के 18 जिलों में मौतें हुई हैं, इनमें सबसे ज्यादा इंदौर और फिर दूसरे नंबर पर भोपाल में मौतें दर्ज की गई है।इधर, ग्वालियर में कौन सा वैरिएंट एक्टिव है? यह पता लगाने के लिए जीआरएमसी के वायरोलॉजी लैब से 15 सैंपल डीआरडीई लैब जांच के लिए सोमवार को भेजे गए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) के नेतृत्व में चलाए जा रहे “मास्क ही है जिंदगी” अभियान में 6 फरवरी तक 10 लाख 21 हजार 301 मास्क वितरित किए जा चुके हैं। यह अभियान 20 जनवरी को सभी नगरीय निकायों में एक साथ शुरू हुआ था।नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया है कि नगरीय निकायों द्वारा “रोको-टोको” अभियान में अभी तक 9 लाख 65 हजार 556 घरों में संपर्क किया जा चुका है। लगभग 13 हजार 279 ऑनलाइन चर्चाएँ आयोजित की गई हैं। संचार के विभिन्न माध्यमों से भी लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। शहरों में होर्डिंग और वॉल-पेंटिंग के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार कर जागरूकता लायी जा रही है।

यह भी पढ़े.. स्व सहायता समूहों को आज सीएम शिवराज देंगे 300 करोड़ की सौगात, ऐसे मिलेगा लाभ

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक नगरीय निकायों में स्थापित “मास्क बैंकों” में नागरिकों एवं विभिन्न संगठनों द्वारा जन-सहयोग से 3 लाख 84 हजार 673 मास्क दान स्वरूप दिये जा चुके हैं। 6 फरवरी को नगरीय निकायों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से 41 हजार 84 मास्क वितरित किये गये हैं। भोपाल संभाग के नगरीय निकायों में 3 हजार 809, चंबल में 710, ग्वालियर में 15 हजार 517, इंदौर में 2 हजार 250, जबलपुर में 5 हजार 83, नर्मदापुरम् में 1 हजार 277, रीवा में 3 हजार 963, सागर में 5 हजार 193, शहडोल में 933 और उज्जैन संभाग के नगरीय निकायों में 2 हजार 349 मास्क वितरित किये गये हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews