MP Corona: मप्र में आज 41 नए पॉजिटिव, इंदौर-भोपाल बने हॉटस्पॉट, एक्टिव केस 250 पार

mp corona today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP Corona Update) में नाइट कर्फ्यू और सरकार की सख्ती के बावजूद कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन आंकड़ों में इजाफा हो रहा है। 20-30 के बाद अब आंकड़ा 40 पार होने लगा है। आज रविवार 26 दिसंबर 2021 को 41  नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है, जिसके बाद एक्टिव केस 250 (MP Corona Active Case) पार हो गए है।राहत की खबर ये है कि 22 मरीज स्वस्थ हुए है। वही संक्रमण दर 0.6 फीसदी और रिकवरी रेट 98 प्रतिशत से ज्यादा बना हुआ है।

यह भी पढ़े.. MP Omicron Alert: मध्य प्रदेश में ओमीक्रोन की दस्तक, इंदौर में 8 मरीजों में पुष्टी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज रविवार को एक बार फिर 41 नए केसों में इंदौर में 19, भोपाल में 11, उज्जैन में 5, सिंगरौली में 1 और बाकी अन्य शहर के मरीज है। प्रदेश में अभी 252 एक्टिव केस हैं।वही भोपाल में 71 तो इंदौर में 120 एक्टिव केस हैं। दिसंबर के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में 25 दिनों में 511 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर 206 और भोपाल में 187 शामिल हैं। प्रदेश में 7 लाख 93 हजार 689 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 905 लोग ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण 10 हजार 532 की जान जा चुकी है।

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश में निरस्त होंगे पंचायत चुनाव! शिवराज कैबिनेट बैठक में हुआ ये बड़ा फैसला

एमपी गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Dr Narottam Mishra) ने बताया कि इंदौर में ओमिक्रॉन ‌संक्रमित 8 केस मिले हैं, जिसमें 6 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए हैं व 2 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। पिछले दिनों विदेश से करीब 3 हजार लोग इंदौर आए थे जिसमें 26 कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इन्हीं में से 8 लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews