MP Election 2023 : कमलनाथ के कपड़े फाड़ने वाले बयान के बाद दिग्विजय सिंह की बड़ों को सलाह, बोले- धैर्यपूर्वक समाधान निकालें

MP Election 2023 : कमलनाथ के कपड़े फाड़ने वाले बयान के बाद दिग्विजय सिंह की बड़ों को सलाह, बोले- धैर्यपूर्वक समाधान निकालें

MP Election 2023 : मप्र विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस द्वारा जारी पहली सूची के बाद पार्टी में बवाल मच गया है, स्थिति यहाँ तक पहुँच गई है कि कमलनाथ ने उनसे शिकायत लेकर गए कार्यकर्ताओं से कह दिया… जाकर दिग्विजय सिंह और जयवर्धन के कपड़े फाड़िए, कमलनाथ के इस बयान पर अब दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर जवाब दिया है।

सूची जारी होने के बाद कांग्रेस ने जारी है नेताओं का विरोध 

कांग्रेस ने 144 प्रत्याशियों की पहली सूची पिछले दिनों जारी की जिसका तीखा विरोध हो रहा है, इस्तीफों का दौर शुरू हो गया हैं, , पार्टी के घोषित प्रत्याशियों का विरोध शुरू हो गया है, उनके पुतले फूंके जा रहे हैं, विरोध जताने नेता पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के बंगले पर मिलने पहुँच रहे हैं।

कमलनाथ का वीडियो वायरल , जाकर दिग्विजय सिंह  और जयवर्धन के कपड़े फाड़िए

अब कमलनाथ के बंगले का ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे कहते सुनाई दे रहे हैं कि आप जाकर दिग्विजय सिंह  और जयवर्धन के कपड़े फाड़िए, बताया जा रहा है कि ये समर्थक कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के हैं जो पिछले दिनों भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे और शिवपुरी विधानसभा से टिकट मांग रहे थे लेकिन पार्टी ने पूर्व मंत्री केपी सिंह को शिवपुरी विधानसभा से टिकट दिया है।

दिग्विजय की नसीहत , बड़े लोग धैर्यपूर्वक समाधान निकालें

कमलनाथ के इस वायरल वीडियो पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का ट्वीट सामने आया है, उन्होंने लिखा-  जब परिवार बड़ा होता है तो सामूहिक सुख और सामूहिक द्वंद्व दोनों होते हैं। समझदारी यही कहती है कि बड़े लोग धैर्यपूर्वक समाधान निकालें। ईश्वर भी उन्हीं का साथ देते हैं जो मन और मेहनत का मेल रखते हैं।

दिग्विजय समर्थक आक्रोश में , भाजपा को मिला मुद्दा 

दिग्विजय के इस ट्वीट पर उनके समर्थक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कमलनाथ के बयान का विरोध कर रहे हैं, बहरहाल मध्य प्रदेश कांग्रेस के  एक बड़े नेता की दूसरे बड़े के लिए इस तरह की भाषा का उपयोग कांग्रेस आलाकमान को आईना दिखाने के लिए काफी है, इन बातों से तो यही समझ आता हैं कि कमलनाथ , दिग्विजय के साथ होते हुए भी साथ नहीं है, खैर देखना होगा कि पार्टी संगठन, पार्टी कार्यकर्ता इस पर कैसे रिएक्ट करता हैं लेकिन कमलनाथ ने भाजपा को एक मुद्दा जरुर दे दिया हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews