MP Election 2023: बढ़त पर बोले केंद्रीय मंत्री सिंधिया, ये मेरी सोच से कई गुना ज्यादा, प्रदेश की जनता को दी बधाई

MP Election 2023

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी एक बहुत बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है, हालाँकि अभी अंतिम परिणाम आना बाकी है लेकिन जो रुझान अब तक सामने आये हैं उसे देखकर कहा जा सकता है कि मध्य प्रदेश में एक बार फिर भाजपा को ही सरकार बनने जा रही है इसे लेकर भाजपा नेताओं में बहुत उत्साह है।

सिंधिया ने दी MP की जनता को बधाई 

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश में भाजपा को मिल रही बढ़त पर बहुत ख़ुशी जताई है, उन्होंने इसके लिए मध्य प्रदेश की जनता का आभार जताया है, सिंधिया इस अप्रत्याशित परिणाम से बहुत खुश और उत्साहित दिखाई दिए।

मेरी सोच से कई गुना ज्यादा है ये परिणाम : सिंधिया 

उन्होंने कहा कि ये जीत जनता की जीत है, जिस तरह केंद्र सरकार की नीतियों और मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार की नीतियों का ही परिणाम है जिसने जनता में भाजपा के प्रति विश्वास जताया है, उन्होंने कहा कि इन परिणाम ने मुझे भी चौंकाया है क्योंकि ये मेरी सोच से कई गुना ज्यादा है , मैं जनता को दिल की गहराइयों से बधाई देता हूँ ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews